Subscribe Us

header ads

visual basic 6 lesson no 8 now in hindi

पाठ नंबर - 8

आज के पाठ में हम आप्शनबार टूल के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे |

आज के पाठ में हम आप्शनबार टूल के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे |



बहुत सी वेबसाईट पर आपने इस प्रकार के बटन को लगा देखा होगा | आज के पाठ में हम इसी आप्शनबार बटन के बार में चर्चा करेंगे कि विजुअल बेसिक में इस बटन का प्रयोग कैसे किया जाता है | सबसे पहले आप निम्न तस्वीर को ध्यान से देखें | इस तस्वीर पर पाँच आप्शनबार बटनों को प्रदर्शित किया गया है :-



अब निम्न प्रकार से कोड लिख कर प्ले बटन पर कलिक करें
Private Sub Option1_Click()
Shape1.Shape = 0
End Sub

Private Sub Option2_Click()
Shape1.Shape = 1
End Sub

Private Sub Option3_Click()
Shape1.Shape = 2
End Sub

Private Sub Option4_Click()
Shape1.Shape = 3
End Sub

Private Sub Option5_Click()
Shape1.Shape = 4
End Sub

Private Sub Option6_Click()
Shape1.Shape = 5
End Sub

जब आप रन बटन पर कलिक करेंगे तो फार्म लोड होने के पश्चात् निम्न तस्वीर अनुसार दिखाई देगा :-


जब आप आप्शन दो पर कलिक करेंगे तो आपको फार्म पर शेप बदली दिखाई देगी | इस प्रकार आप्शन तीन, चार व पाँच पर कलिक करने करेंगे तो हर बार तस्वीर बदलती दिखाई देगी | इसे आप क्रमवार निम्न तस्वीरों में देख सकते हैं :-




आप्शनबार टूल


इस टूल को एक और उदाहरण से समझने कर प्रयत्न करते हैं |

आप पहले फार्म पर फार्म नंबर 2 बटन पर कलिक करें | फार्म नंबर दो आपको निम्न तस्वीर अनुसार दिखाई देगा :-


फार्म दो पर आपको डिफाल्ट अवस्था में इंडियन फ्लैग दिखाई देगा | जब आप Bellबटन पर कलिक करेंगे तो आपको इंडियन फ्लैग की जगह Bell की तस्वीर दिखाई देगी व जब Ball बटन पर कलिक करेंगे तो आपको फुटबाल नज़र आएगा |



फार्म की डिज़ाइन मोड में निम्न अनुसार तीन आप्शन बटन व तीन पिक्चर बाक्स लगाएंगे व इन तीन पिक्चर बाक्स में तीन तस्वीरों का चयन करेंगे (प्रापर्टीज बाक्स में Picture नामक प्रापर्टीज से अलग अलग पिक्चर का चयन करेंगे)

आप फार्म पर कोड निम्न अनुसार लिखेंगे
Private Sub Option1_Click()
Picture1.Visible = True
Picture2.Visible = False
Picture3.Visible = False
End Sub

Private Sub Option2_Click()
Picture2.Visible = True
Picture1.Visible = False
Picture3.Visible = False
End Sub

Private Sub Option3_Click()
Picture3.Visible = True
Picture1.Visible = False
Picture2.Visible = False
End Sub
इस प्रोजेक्ट को आप इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं

क्या आपको विजुअल बेसिक पर लिखा ये लेख पसंद आया ? यदि हां !!! तो अपने विचारों से अवगत कराएं |

"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं ! Save as PDF

एक टिप्पणी भेजें

8 टिप्पणियाँ

  1. आपके द्वारा दी गई जानकारी सरल व सुबोध भाषा के कारण समझ मे आ जाती है

    विन्‍डो 8 डाले पीसी मे युनिक ब्‍लग

    [im]http://www.picturesanimations.com/t/thank_you/thnx255frosebtwf255frita4al.gif[/im]

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत अच्छी जानकारी,आपकी कोशिशें काबिले तारीफ हैं।धन्यवाद .
    मोहब्बत नामा
    मास्टर्स टेक टिप्स

    जवाब देंहटाएं
  3. [si="3"][co="red"]श्रेणीबद्ध श्रृंखला आगे बढ़ती हुई.वनीत जी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.[/co][/si]

    [im]http://www.picturesanimations.com/t/thank_you/thani.gif[/im]

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

      हटाएं

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |