Subscribe Us

header ads

विजुअल बेसिक 6.0 पाठ नंबर - 9 अब आपकी अपनी भाषा हिंदी में

विजुअल बेसिक-6.0 पाठ नंबर - 9, अब हिंदी में

पाठ नंबर - 9

Tool >>> ComboBox


आज की पाठ में हम ComboBox टूल के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे |

विजुअल बेसिक के टूलबार में ये टूल दाईं तरफ की तस्वीर के अनुसार दिखाई देगा | बहुत सी वेबसाईट पर भी आपने इस टूल कर प्रयोग होते देखा होगा | जब इस टूल प्रयोग होता है तो ये निम्न तस्वीर की तरह से दिखाई देता है | इस ComboBox के दाईं तरफ दिखाई दे रहे छोटे से डाउन एरो पर क्लिक करने पर नीचे की तरफ एक लिस्ट खुलती है जिसके चयन करने पर उसी तरह का रिजल्ट आपको उस फार्म पर दिखाई देता है | इस के साथ है आप इस फार्म पर लेबल भी लगाएंगे |



ComboBox की प्रापर्टी विंडो में लिस्ट पर क्लिक करके आप निम्न तस्वीर अनुसार 20%, 30% व 40% की वैल्यू भरें | पहली वैल्यू 20% भरने के बाद आप CTRL+Enter कंट्रोल व एंटर बटन एक साथ दबायें | ऐसा करने से कर्सर 20% के ठीक नीचे आ जायेगा | अब आप 30% वैल्यू लिखें | इसी प्रकार आप आगे के वैल्यू लिखें |


अब निम्न प्रकार से कोड लिख कर प्ले बटन पर कलिक करें व छोटे से डाउन ऐरो पर क्लिक करके अपनी पसंद की वैल्यू का चयन करें | आप द्वारा चयन की गयी वैल्यू आपको निम्न लेबल में दिखाई देगी :-
Private Sub Combo1_Click()
Label1 = Combo1 End Sub

Private Sub Form_Load()
Label1 = Combo1
End Sub

जब आप रन बटन पर कलिक करेंगे तो फार्म लोड होने के पश्चात् आप द्वारा वैल्यू का चयन करने के पश्चात रिजल्ट निम्न तस्वीर अनुसार दिखाई देगा :-








इस प्रोजेक्ट को आप इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं

क्या आपको ये विजुअल बेसिक -६.० पर लिखा ये लेख पसंद आया ? यदि हां !!! तो आप अपनी टिप्पणी के माध्यम से जरूर अवगत कराएं |

"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं ! Save as PDF

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

  1. वैरी नाईस विनीत भाई..बहुत अच्छी जानकारी.इस बार तो बहुत इन्तजार करवाया आपने नई पोस्ट के लिए.
    वैसे सर वो कल वाला टेम्पलेट ज्यादा अच्छा लग रहा था.

    मोहब्बत नामा
    मास्टर्स टेक टिप्स

    जवाब देंहटाएं
  2. [co="red"]उस टेम्पलेट पर काम चल रहा है | जल्दी ही इस लुक को नई लुक से बदल दिया जायेगा [/co]

    जवाब देंहटाएं
  3. नागपाल जी,

    काफी दिनो बाद पोस्‍ट प्रदान की

    युनिक तकनीकी ब्‍लाग

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |