Subscribe Us

header ads

विजुअल बेसिक-6.0 पाठ नंबर - 4, अब हिंदी में

विजुअल बेसिक-6.0- चौथा पाठ - विजुअल वेसिक में फार्म के बैकग्राउंड के रंग को बदलने व पहले फार्म के साथ दूसरे फॉर्म को जोड़ने के बारे में जानकारी |

पाठ नंबर - 4

1. न्यू फार्म पर कलिक करें |
2. प्रापर्टी विंडो में से फॉर्म के View Code पर कलिक करें |
3. निम्न तस्वीरों अनुसार फार्म व लोड का चयन करें |



4. आप को निम्न अनुसार कोड दिखाई देगा |
Private Sub Form_Load()

End Sub

5. अब इन दोनों पंक्तिओं की बीच निम्न कोड लिखें |
Form1.Show
जब आप Form1.sh लिखेंगे तो निम्न तस्वीर पर एक्सप्रेशन विंडो दिखाई देगी |



उपरोक्त एक्सप्रेशन विंडो आपको ये पर्दर्शित करेंगी कि आप कौन सा एक्सप्रेशन लिखना चाहते हैं | sh लिखते है ये आपको सुझाएगा कि क्या आप show लिखना चाहते हैं, यदि आप सच में show लिखना चाहते हैं तो CTRL+Enter इन दोनों कीज को एक साथ दबाएँ | ऐसा करने से show अपने आप लिखा जायेगा |
प्रश्न :आप के मन में ये प्रशन भी उठ रहा होगा कि इस कोड का मतलब क्या है ?
उत्तर : इस कोड का मतलब है जब भी हम प्ले बटन पर कलिक करें फार्म-१ दिखाई (Show) दे |
6. अब हम इस कोड के नीचे एक और कोड लिखेंगे |
Form1.BackColor = RGB(255, 255, 255)
प्रश्न :आप के मन में ये प्रशन उठेगा कि इस कोड का मतलब क्या है ?
उत्तर : इस कोड का मतलब है जब भी हम प्ले बटन पर कलिक करें फार्म-१ दिखाई दे लेकिन इस का बैकग्राउंड कलर सफेद रंग का हो |
Private Sub Form_Load()
Form1.Show
Form1.BackColor = RGB(255, 255, 255)
End Sub


7. अब आप इस उपरोक्त कोड को फार्म-1 के कोड मोड में लिख कर इस फार्म को प्ले कर के देखें | ये फार्म आपको निम्न तस्वीर के अनुसार दिखाई देगा |



8. आप दोबारा से फॉर्म-१ के डिज़ाइन मोड में आयें व इस पर एक कमांड बटन स्थापित करें व उस बटन पर दो बार कलिक करें | ये आपको फार्म-१ के कोड में ले जायेगा | इस फार्म के कोड में आप निम्न कोड देखेंगे |
Private Sub Command1_Click()

End Sub

Private Sub Form_Load()
Form1.Show
Form1.BackColor = RGB(255, 255, 255)
End Sub

9. आप नए फॉर्म पर कलिक करें | नए फार्म के लिए कहाँ पर कलिक करना है इसे आप निम्न तस्वीर में से बाईं तरफ की पहली तस्वीर को देख सकते हैं | नया फार्म आप दूसरी तस्वीर में देख सकते हैं :-


अब कोड मोड में निम्न कोड को लिखें :-

Private Sub Form_Load()
Form2.Show
Form2.BackColor = &HFFFF&

End Sub
उपरोक्त कोड में &HFFFF& लिखा गया ये कोड फार्म-2 के बैकग्राउंड का कलर कोड है | इस कलर कोड को बदलने के लिए आप प्रापर्टी विंडो में से इस कोड को प्राप्त कर सकते हैं | दाईं तरफ की तस्वीर में आप कलर का चयन कैसे किया जाए देख सकते हैं | अब आप फार्म-1 पर निम्न कोड स्थापित करें |
Private Sub Command1_Click()
Form2.Show

End Sub

10. अब प्ले बटन पर कलिक करें | आपको निम्न तस्वीर अनुसार पहला फार्म दिखाई देगा | इसके बाद कमांड बटन पर कलिक करें | आपको निम्न से दूसरी तस्वीर अनुसार आपको दूसरा फ़ार्म दिखाई देगा |

इस प्रकार आपने देखा कि छोटे से साधारण कोड से इस प्रक्रिया को कितनी आसानी से पूरा किया जा सकता है |
किसी भी तस्वीर को बड़े प्रारूप में देखने के लिए उस तस्वीर पर कलिक करें |



इस प्रोजेक्ट को डाउनलोड करने के लिए यहाँ पर कलिक करें |

नोट : इससे अगले लेख में आपको कि कैसे बैकएंड कोड से फॉर्म पर दो Numarical Figure का जोड़ लगाया जाता है |

क्या आपको ये आई-मैजिक अंदाज़ पसंद आया ? यदि हां !!! तो अपने विचारों से अवगत कराएं |

"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं ! Save as PDF

एक टिप्पणी भेजें

8 टिप्पणियाँ

  1. [si="3"][co="green"]वनीत जी, बहुत बढ़िया, इसी प्रकार हमारा मार्गदर्शन करते रहे.[/co][/si] [im]http://ussslcca25.com/imageslc/salute.gif[/im]

    जवाब देंहटाएं
  2. [card="yellow"][si="5"][co="red"]शुक्रिया [/co][/si][/card]

    जवाब देंहटाएं
  3. Sir, Will You please send me vb 6 in hindi pdf to my email i. e. virender.kaushik@yahoo.co.in

    जवाब देंहटाएं
  4. सर मेरी टी वी का सब प्रोग्राम डिलीट हो गया है। टी वी चालू करने पर सेटिंग करने को कह रहा है। और मुझे पता नही है कि कैसे सेट करते हैं। सर जी plz हेल्प कर दो।

    जवाब देंहटाएं
  5. Ye Jo aap itna likh kr upload krte ho I mean tips kya ye hm bi upload or skte he AGR ha to kese kya aap hme btayenghm sahte he ki me meri life story upload kru plz btay kese ajppisnice@gmail.com

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |