Subscribe Us

header ads

क्या आप ताश (Playing Cards) के इस खेल को जानते हैं ?

क्या आप ताश (Playing Cards) के इस खेल को जानते हैं ? विनीत नागपाल      जिंदगी की भागदौड़ में कभी-कभी खेल का मज़ा भी लेना चाहिए | इस से दिमाग को नई उर्जा मिलती है | आपने बहुत से जादूगरों के शो देखे होंगे | जिस में जादूगर विभिन्न प्रकार से ट्रिक्स दिखा कर आपकी वाह-वाही लूटता है | बचपन में हम भी इसी प्रकार से ये छोटा सा खेल दिखा कर वाह-वाही लूटा करते थे | इसलिए मन में ये ख्याल आया कि क्यों न इस खेल को आप सभी से साँझा किया जाए | बस इसी प्रकार के एक खेल टिप्स हिंदी में की तरफ से आपको दिखाने की कोशिश की जा रही है ताश के 13 पत्तों से किस प्रकार क्रमानुसार एक से तेरह तक की गिनती की जा सकती है | अब इस खेल को खेलना शुरू करते हैं | सबसे पहले आप ध्यान से निम्न तस्वीर को देखें | इस तस्वीर में एक से तेरह पत्तों को क्रमानुसार लगाया गया है :-



1. अब पहले पत्ते (यानि की तेरह) को O (अंग्रेजी वर्ण अनुसार) मानते हुए सभी पत्तों के नीचे रख दें |
2. अब दूसरे पत्ते (यानि की बारह) को N (अंग्रेजी वर्ण अनुसार) मानते हुए सभी पत्तों के नीचे रख दें |
3. अब तीसरे पत्ते (यानि की ग्यारह) को E (अंग्रेजी वर्ण अनुसार) मानते हुए सभी पत्तों के नीचे रख दें |
     इस प्रकार से तीन पत्तों को क्रमानुसार सभी पत्तों के नीचे रखने से तेरह पत्तों की लड़ी आपको निम्न तस्वीर के अनुसार दिखाई देगी व जो तेरहवां पत्ता A के रूप में आपको अलग से दिखाई देगा | इस की वैल्यू ताश में एक मानी गई है |


अब फिर से बारह पत्तों को क्रमानुसार T W O से गिनकर बाकी पत्तों के नीचे रखें |

4. अब पहले पत्ते (यानि की तेरह) को T (अंग्रेजी वर्ण अनुसार) मानते हुए सभी पत्तों के नीचे रख दें |
5. अब दूसरे पत्ते (यानि की बारह) को W (अंग्रेजी वर्ण अनुसार) मानते हुए सभी पत्तों के नीचे रख दें |
6. अब तीसरे पत्ते (यानि की ग्यारह) को O (अंग्रेजी वर्ण अनुसार) मानते हुए सभी पत्तों के नीचे रख दें |
     इस प्रकार से तीन पत्तों को क्रमानुसार सभी पत्तों के नीचे रखने से बारह पत्तों की लड़ी आपको निम्न तस्वीर के अनुसार दिखाई देगी व् जो बाहरवां पत्ता 2 के रूप में आपको अलग से दिखाई देगा | इस की वैल्यू ताश में दो मानी गई है |


7. अब पहले पत्ते (यानि की तेरह) को T (अंग्रेजी वर्ण अनुसार) मानते हुए सभी पत्तों के नीचे रख दें |
8. अब दूसरे पत्ते (यानि की बारह) को H (अंग्रेजी वर्ण अनुसार) मानते हुए सभी पत्तों के नीचे रख दें |
9. अब तीसरे पत्ते (यानि की ग्यारह) को R (अंग्रेजी वर्ण अनुसार) मानते हुए सभी पत्तों के नीचे रख दें |
10. अब तीसरे पत्ते (यानि की ग्यारह) को E (अंग्रेजी वर्ण अनुसार) मानते हुए सभी पत्तों के नीचे रख दें |
11. अब तीसरे पत्ते (यानि की ग्यारह) को E (अंग्रेजी वर्ण अनुसार) मानते हुए सभी पत्तों के नीचे रख दें |
     इस प्रकार से तीन पत्तों को क्रमानुसार सभी पत्तों के नीचे रखने से ग्यारह पत्तों की लड़ी आपको निम्न तस्वीर के अनुसार दिखाई देगी व् जो ग्यारवां पत्ता 3 के रूप में आपको अलग से दिखाई देगा | इस की वैल्यू ताश में तीन मानी गई है |


12. अब पहले पत्ते (यानि की तेरह) को F (अंग्रेजी वर्ण अनुसार) मानते हुए सभी पत्तों के नीचे रख दें |
13. अब दूसरे पत्ते (यानि की बारह) को O (अंग्रेजी वर्ण अनुसार) मानते हुए सभी पत्तों के नीचे रख दें |
14. अब तीसरे पत्ते (यानि की ग्यारह) को U (अंग्रेजी वर्ण अनुसार) मानते हुए सभी पत्तों के नीचे रख दें |
15. अब तीसरे पत्ते (यानि की ग्यारह) को R (अंग्रेजी वर्ण अनुसार) मानते हुए सभी पत्तों के नीचे रख दें |
     इस प्रकार से तीन पत्तों को क्रमानुसार सभी पत्तों के नीचे रखने से दस पत्तों की लड़ी आपको निम्न तस्वीर के अनुसार दिखाई देगी व् जो दसवां पत्ता 4 के रूप में आपको अलग से दिखाई देगा | इस की वैल्यू ताश में चार मानी गई है |


     इस प्रकार आप क्रमानुसार Six, Seven, Eight, Nine, Ten, Eleven, Tweleve गिनती करते जाएं | इस प्रकार क्रमानुसार गिनती करते जाने से उसी वैल्यू के पत्ते खुलते जायेंगें | बस इस खेल को दूसरों के साहमने खेल कर वाह-वाही लूटें |

     आपने इस खेल को खेलने की प्रक्रिया तो देख ली कि ये खेल खेला कैसे जाता है ? अब आप ये भी जानना चाहेंगे कि इन पत्तों को क्रमानुसार कैसे लगाया जाए कि ये पत्ते इस प्रकार गिनती के क्रमानुसार खुलते चले जाएं | आप निम्न तस्वीर को ध्यान से देखें | आपको इन पत्तों को निम्न तस्वीर के अनुसार लगाना है |


     आप इन पत्तों को यदि इस प्रकार क्रमानुसार लगा लेंगे तो ये खेल उसी प्रकार से खेला जायेगा जैसे कि ऊपर बताया गया है | अब इन पत्तों को आपने क्रमानुसार तो लगा लिया | परन्तु इसे याद (कंठस्त) करना तो मुश्किल है या तो आप इसे अपने पास लिख कर रखेंगे या फिर कोई अन्य तरीका अपनाएंगे | आपकी इसी मुश्किल को ध्यान में रखते हुए इसे याद करने का एक तरीका निम्न अनुसार है :-

तीन सौ सतासी (आठ व सात) वर्ष पहले एक राजा के गुलाम (J) की पत्नी ने चौंसठ (6 & 4) वर्ष बाद दो पुत्रों को जन्म दिया जिनके नाम किंग (K)क्वीन (Q) रखे गए | वे दसनौ साल की उम्र में स्कूल में पढ़ने लगे | उनको रोजाना जेब खर्च के लिए पांच रुपए मिलते थे |

क्या आपको ये खेल पसंद आया ? यदि हां !!! तो अपने विचारों से अवगत कराएं |


"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं !!!!!!!!!!

एक टिप्पणी भेजें

4 टिप्पणियाँ

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |