Subscribe Us

header ads

किसी भी तस्वीर के ऊपर अपना सन्देश कैसे लिखें ?

आज की पोस्ट उन नए ब्लॉगर के लिए जो किसी भी तस्वीर के ऊपर टेक्स्ट लिखना चाहते हैं लेकिन वो इसका तरीका नहीं जानते | निम्न तस्वीर में आप इस तरह का उदाहरण देख सकते हैं |
यदि आप इस प्रकार से आकर्षक ढंग से लिखना चाहते हैं तो आप इसके लिए फोटोशोप का इस्तेमाल करें | हो सकता है कई पुराने ब्लॉगर ये कहें कि मैं इस तरीके को जानता हूँ | मेरा कहने का सिर्फ ही मकसद है वो नए ब्लॉगर जो इस प्रकार से किसी भी तस्वीर पर टेक्स्ट लिखना नहीं जानते |
यदि तो आप फोटोशाप का लेटेस्ट वर्ज़न Photoshop CS5 प्रयोग करते हैं तो इस वर्जन में तो आप सीधे यूनिकोड में ही लिख सकते हैं | आप इसका एक उदाहरण दाईं तरफ दिखाई दे रही तस्वीर में देख सकते हैं | यदि आप इस से पिछले वर्ज़न का प्रयोग करते हैं तो आपको इस के लिए कृतिदेव फॉण्ट का या ऐसे ही किसी हिंदी में लिखने वाले फॉण्ट का इस्तेमाल करना होगा | अब उनके लिए तो कोई मुश्किल नहीं जो इन फॉण्टस का प्रयोग करना जानते हैं | उनके लिए जरूर मुश्किल है जो इन फॉण्ट में काम करना नहीं जानते | बस उनकी इस मुश्किल को ध्यान में रख कर ही इस का समाधान प्रतुत करने की कोशिश के जा रही है |

इस तरह के प्रयोग के लिए आपके पास कृतिदेव फॉण्ट व यूनिकोड से कृतिदेव कनवर्टर होना चाहिए | बस आप यूनिकोड से कृतिदेव कनवर्टर पर दो बार कलिक कर के इसे ब्राउज़र में खोलें व निम्न तस्वीर के अनुसार प्रक्रिया अपनाएं |


यूनिकोड से कृतिदेव कनवर्टर को आप इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं |
Click here to Krutidev10 Font Download इस लिंक पर कलिक करके क्रुतिदेव१० फाँट को डाउनलोड कर लें | जब ये KrutiDev010FontInstaller.exe डाउनलोड हो जाए तो इस पर डबल कलिक करके इसे इंस्टाल कर लें |

     यदि आप चाहें तो आप इसी पेज पर इसका आनलाईन प्रयोग भी कर सकते हैं |

अश्रेणीबद्ध
Open tab links in browser window instead.

क्या आपको ये पोस्ट पसंद आई ? यदि हां !!! तो अपने विचारों से अवगत कराएं |


"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं !!!!!!!!!!

एक टिप्पणी भेजें

5 टिप्पणियाँ

  1. मैं भी अक्सर फोटोशॉप में कृतिदेव फॉण्ट का इस्तेमाल करके ही हिंदी अक्षर लिखता हूँ|

    पर के बारे में नई जानकारी मिली कि cs5 उसमे यूनिकोड काम करता है इसलिए आज ही cs5 का जुगाड करते है|

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत-बहुत शुक्रिया नागपाल जी !
    मैंने इसे आखिर आप से सीख कर इसमें कामयाबी हासिल कर ही ली ....
    बहुत आभार आपका |
    खुश और स्वस्थ रहें !
    अशोक सलूजा!

    जवाब देंहटाएं
  3. काजल कुमार जी आपका ये अंदाज़ पसंद आया |

    रतन सिंह शेखावत जी ! टिप्पणी के किये धन्यवाद |

    अशोक सलूजा जी | जानकारी आपके काम सकी | इसके लिए धन्यवाद | इस ब्लॉग का उद्देश्य ही यही है |

    जवाब देंहटाएं
  4. रतन सिंह शेखावत जी फोटोशाप CS5 से सम्बंधित जानकारी (फुल वर्ज़न कैसे डाउनलोड करें)आप यहाँ अपर देख सकते हैं

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |