अब जानते हैं इस सोफ्टवेयर के बारे में | क्या खासियत है इस सोफ्टवेयर की | इस सोफ्टवेयर की मदद से किसी भी दो कम्पूटर को आपस में शेयर किया जा सकता है | देखिए कितना आसान है ? इस की खूबिओं का मज़ा लेने के लिए इस सोफ्टवेयर का दोनों कम्पूटर में इस का इंस्टाल होना जरूरी है |
इसके ताजातरीन वर्ज़न को इस लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है | ये सोफ्वेयर मात्र 3.80MB का है |
आइकान दिखाई देगा | आप इस आइकन पर दो बार कलिक करें | जब इस आइकान पर दो बार कलिक करेंगे तो आपको दाएं हाथ की तरफ दिखाई दी तस्वीर के अनुसार स्क्रीन उभरेगी | इस स्क्रीन पर नेक्स्ट पर कलिक करें|
दोनों को चैक करने के बाद नेक्स्ट बटन पर कलिक करें | इसके बाद तीसरी तस्वीर पर No(default) को सलेक्ट करने के बाद फिनिश बटन पर कलिक कर दें | चौथी तस्वीर के अनुसार आपको एक प्रोग्रेस बार दिखाई देगा इस का मतलब है की सोफ्टवेयर इंस्टाल हो रहा है | सोफ्टवेयर इंस्टाल होने के बाद पांचवीं तस्वीर के अनुसार स्क्रीन उभरेगी | इस स्क्रीन पर जहाँ पर Partner ID लिखा है वहाँ पर आप जिस कंप्यूटर को अपने कंप्यूटर पर खोलना चाहते हैं उस व्यक्ति/शख्स से उस की आई.डी. पूछकर भरने के बाद Connect to Partner बटन प्र कलिक करें | बस कुछ ही देर में आपके कंप्यूटर पर उस कंप्यूटर की स्क्रीन आपके डेस्कटॉप पर खुल जायेगी | इस तरह से आप उस कंप्यूटर पर उसी प्रकार से कोई भी काम कर सकते हैं जैसे आप अपने कम्पूटर पर काम करते हैं | इस प्रकार किसी भी कंप्यूटर की किसी भी प्रोब्लम को सोल्व किया जा सकता हैं |
इसके इलावा इस सोफ्टवेयर की मदद से आप चैट भी कर सकते हैं | इसके लिए आप पहले मीटिंग पर कलिक करें उसके बाद Start instant meeting बटन पर कलिक करें | जब आप इस बटन पर कलिक करेंगे तो आप तुरंत आपके मानिटर के दाईं तरफ बाईं तरफ दिखाई दे रही तस्वीर का अनुसार स्क्रीन उभरेगी | आप
इस पर इस बटन पर कलिक करने के बाद चैट आप्शन को आन करके चैट कर सकते हैं | इसके इलावा आप स्क्रीन शेयरिंग, फाइल शेयरिंग, विडियो कानफ्रैसिंग भी कर सकते हैं |
क्या आपको ये जानकारी अंदाज़ पसंद आई ? यदि हां !!! तो अपने विचारों से अवगत कराएं |
बहुत बढ़िया व काम का है यह सोफ्टवेयर
जवाब देंहटाएंउपयोगी साफ्टवेयर,जरूरत पर आपसे शेयर करके मदद तो मिमिल जायगी,....
जवाब देंहटाएंमेरी नई पोस्ट के लिए काव्यान्जलि मे click करे
बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएंपढाई में फिसस्डी बनाता "फेसबुक"......