Breaking Ticker

how to setup a link on your comments

क्या आप जानते हैं कि कमेन्ट के बाद अपनी किसी भी पोस्ट का लिंक कैसे लगाया जाता है ?

     आपने बहुत सी पोस्ट पर देखा होगा कि जब भी कोई ब्लॉगर टिप्पणी करता है तो इस टिप्पणी के ठीक नीचे वो अपने ब्लॉग का लिंक लगाता है | आप इसे मेरे द्वारा आज "चर्चा मंच" पर की गई टिप्पणी में इसका प्रयोग देख सकते हैं जहाँ पर मैंने इसका प्रयोग किया है | रतन सिंह "शेखावत" जी जो कि "ज्ञान दर्पण" ब्लॉग लिखते है वो भी अक्सर इसी तरह से लिंक कर प्रयोग करते हैं | बहुत से पुराने ब्लॉगर तो शायद इस प्रकार के लिंक लगाना जानते होंगे | लेकिन मैं यहाँ पर उन नए ब्लॉगर की बात कर रहा हूँ जो इस प्रकार से लिंक लगाना नहीं जानते | गत वीरवार की रात को धीरेन्द्र जी को फोन आया व उन्होंने जानना चाहा कि कि इस प्रकार से लिंक कैसे लगाया जाया | ये पोस्ट उन्हीं जैसे नए ब्लॉगगिंग करने वालों के लिए इस प्रकार से लिंक बनाने के लिए लिखी जा रही है | ऐसा लिंक लगाना बहुत ही आसान है |

     लेकिन इस लिंक को लगाने से पहले कुछ जानकारी इस प्रकार के लिंक लगाने के फायदों के बारे में :-

1. पहला फायदा तो ये है कि इस प्रकार का लिंक लगाने से सभी को ये जानकारी मिल जाती है कि ये टिप्पणी किस ब्लॉग से आई है या इसे कुछ इस तरह से समझ सकते हैं कि आप जो ब्लॉग लिखते हैं उस ब्लॉग का नाम क्या है |

2. अपने ब्लॉग का नाम लिखने से उन ब्लॉगर को भी जानकारी मिल जाती है जो इस तरह के ब्लॉग को नहीं जानते |

3. इस तरह से लिंक लगाने का एक फायदा ये भी है कि आप अपने ब्लॉग की जिस पोस्ट को सबसे ज्यादा पापुलर मानते है उस पोस्ट का लिंक लगा सकते हैं या वो ऐसी पोस्ट जो आपकी नज़र में : इस पोस्ट को सभी को पढ़ना चाहिए उस पोस्ट का लिंक लगा सकते हैं |

4. इस तरह से लिंक लगाने से एक फायदा ये भी है कि आपको इससे कुछ न कुछ बैक लिंक जरूर मिलते हैं | जो आपके ब्लॉग के ट्रैफिक को बढ़ाने में सहायता करते हैं |

5. अब वो बात हो सकता है मेरी इस बात से सभी सहमत न हों | कुछ का ये भी कहना होगा कि जब हम टिप्पणी करते हैं तो आपके नाम के साथ उस ब्लॉग का लिंक तो पहले ही बन जाता है तो इस प्रकार से लिंक लगाने की जरूरत क्या है ? तो उसका उत्तर ये है कि बहुत से ब्लॉगगिंग करने वालों ने अपने ब्लॉग पर अपनी प्रोफाइल वाला विजेट अपने ब्लॉग पर लगा रखा है | जब भी आप टिप्पणी करते हैं तो आपके नाम पर जब भी कोई ब्लॉगर कलिक करता है तो आपकी उसी प्रोफाइल वाले लिंक पर पहुँच जाता है जहाँ आप आप के बारे में जानकारी, आप कौन कौन सा ब्लॉग लिखते हैं उसे के बारे में जानकारी व आप किन किन ब्लॉग को फालो करते हैं उस के बारे में जानकारी होती है | इस प्रकार लिंक लगाने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि आप जिस पोस्ट का लिंक लगाते हैं उस लिंक पर कलिक करते ही ब्लॉगगिंग करने वाला या पाठक उसी पोस्ट पर पहुँच जाता है |

आइये जानते हैं कि ऐसा कैसे किया जा सकता है | बहुत ही आसान है ये सब करना | आप इस का एक उदाहरण नीचे देखिए, आज मैं जो टिप्पणी चर्चा मंच पर की है उस पर लिंक कैसे लगाया है :-

बढ़िया व सुन्दर चर्चा | मेरी पोस्ट को स्थान देने के लिए दिल से धन्यवाद |
टिप्स हिंदी में

आइये अब जाने कि वो कोड क्या है ?

बढ़िया व सुन्दर चर्चा | मेरी पोस्ट को स्थान देने के लिए दिल से धन्यवाद |
<a href="http://cityjalalabad.blogspot.com/2011/12/gazal-ka-bahar-mein-hona-kyon-jroori.html">टिप्स हिंदी में </a>

आपने ऊपर वो कोड तो देख लिया है | अब उस का प्रयोग कैसे करना है ये जानेगे |
सबसे पहले आप अपनी टिप्पणी लिख लें व उसके बाद एंटर कीज़ को दबाएँ अब उस कोड को ध्यान से देखें जहाँ पर <a href=" के ठीक बाद में नारंगी रंग में मेरी पोस्ट का लिंक लिखा है आपने उस लिंक पर अपनी पोस्ट का वो लिंक लिखना है जिस पोस्ट पर आप किसी भी ब्लॉगगिंग करने वाले को या किसी भी पाठक को ले जाना चाहते हैं | इसके बाद जहाँ पर नारंगी रंग में टिप्स हिंदी में लिखा है वहाँ पर आप अपने ब्लॉग का नाम लिखेंगे |

इतना सब करने के बाद आप इस प्रकार से की गई टिप्पणी को प्रकाशित कर दीजिए | अब आपकी टिप्पणी उसी प्रकार से प्रकाशित होगी जैसे कि मेरी टिप्पणी चर्चा मंच पर प्रकाशित हुई है |

क्या आपको टिप्पणी बाक्स में लिंक कैसे लगाया जाए ? से संबंधित लेख पसंद आया | यदि हां !!! तो अपने विचारों से अवगत कराएं | आपका इस तरह का एक प्रयास मुझे और नए नए विषयों पर लिखने के लिए प्रेरित करेगा |

"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं !!!!!!!!!!

एक टिप्पणी भेजें

4 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |