Subscribe Us

header ads

क्या आप बिन पैन व पेंसिल के अपनी पोस्ट के इर्द-गिर्द रंगीन धारियां बना सकते हैं ? क्या कहा नहीं ? हाँ ऐसा हो सकता है |

     सबसे पहले इस पोस्ट को लिखने का मन कें विचार कैसे आया ? अक्सर हम बचपन में अपने लिखे को रंगीन पेंसिल से स्केल की सहायता से उस के इर्द-गिर्द रंगीन धारियां लगा कर उसे सजाने का काम करते थे | आप भी करते होंगे | बहुत से ब्लॉगर आज भी ऐसा करते देखे जा सकते हैं | वो कैसे ? जब भी किसी ब्लॉगर की किसी रचना किसी भी न्यूज़ पेपर में छपती है तो उसे अपने पास सहेज कर रखना तो सभी चाहते हैं तो उस ब्लॉगर का क्या दोष जिसकी रचना न्यूज़ पेपर में छपी है | जाहिर सी बात है कि वो भी उसे सहेज कर तो रखना चाहेगा | कुछ के मन में चाहत होती है कि वो इन कतरन को अच्छे ढंग से सजा कर अपने पास रखे | बस इसी विचार को मन में रखते हुए ही इस तरह के कोड पर काम करने का विचार मन में आया कि इसी प्रकार में यदि आप अपनी इस पोस्ट को सजा पाएं और वो भी बिना रंगीन स्केच पेन या पेंसिल की सहायता से तो कैसा लगेगा | थोड़ी से माथापच्ची करने के बाद इस तरह का कोड तैयार हो गया | इसके लिए एक छोटा सा कोड इस्तेमाल किया गया है | इस पैराग्राफ को इसी तरह से लिखा जा रहा है | आप भी गौर फरमायें |

     आइये अब जानते हैं कि इस कोड का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है | सबसे पहले तो ये जान ले कि मैंने ये रंग इसलिए इस्तेमाल किये हैं ये तीनो रंग हमारे देश के राष्ट्रीय झंडे के मानक रंग होने के कारण ही मैंने इन तीन रंगों का चुनाव किया है | यदि आप चाहें तो इन रंगों में बदलाव कर सकते हैं |

पहला स्टेप : आपको ये निम्न कोड यहाँ से कापी करके HTML/JAVASCRIPT विजेट का चयन करके उसमें इस कोड को पेस्ट करके अपने ब्लॉग की साईडबार में लगाना हैं | इस कोड को स्थापित करने के लिए टेम्पलेट के एडिट मोड में जाने की जरूरत नहीं है | यदि कोई ब्लॉगर इस कोड को एडिट मोड में प्रयोग करना चाहता है तो वो इसका प्रयोग एडिट मोड में भी कर सकता है | कोड निम्नलिखित है :-

<style type="text/css">
.kesri {
width:560px;
margin-bottom:10px;
margin-top:10px;
display:block;
clear:both;
border:5px solid #f60;
position:relative;
padding:10px 10px 5px;
text-align: justify;
}

.kesri green {
color:blue;
display:block;
text-indent:0px;
padding-top:5px;
letter-spacing:1px;
text-align:justify;
font: 17px Georgia, "Times New Roman", Times, serif;
background-color: none;
padding-bottom: 5px;
padding-left: 10px;
padding-right: 10px;
border:5px solid #217F07;
height: auto;
width: 527px;
background-position: 0px 0px;
margin-right: 1px;
margin-left: 1px;
margin-bottom: 5px;
}
</style>

     यदि आप रंगों में परिवर्तन करना चाहते हैं तो जहाँ पर केसरिया रंग के लिए F60 लिखा हैं वहाँ पर अपने रंग का कोड भरें व जहाँ पर हरे रंग के लिए 217F07 कोड लिखा है उसे अपने रंग के कोड से बदल दीजिए व इस परिवर्तन को सहेज लें |

दूसरा स्टेप :अब आप जानेगे कि इस कोड का प्रयोग अपनी पोस्ट पर करना कैसे है ? बस आप निम्न कोड को ध्यान से देखें | जहाँ पर आप अपना टेक्स्ट यहाँ पर लिखें लिखा है वहाँ पर अपनी पोस्ट लिखें (पोस्ट को विस्तार से लिखने के लिए जिस लेख को आप यहाँ पर दिखाना चाहते हैं ) व इस का प्रिविऊ देखें | ये उम्दा तरीके से काम करेगा | यदि यकीं नहीं होता तो आज़मा कर देख लें | किसी भी मुश्किल के लिए आप मुझे लिख सकते हैं |

<p class="kesri">
<green>आप अपना टेक्स्ट यहाँ पर लिखें</green>
</p>

     यहाँ पर एक बात का आपको ध्यान रखना है कि आपको ये कोड HTML MODE में प्रयोग करना है न कि Compose Mode में | आप इस का एक नमूना बाईं तरफ दिखाई दे रही तस्वीर में देख सकते हैं | (तस्वीर को बड़े प्रारूप में देखने के लिए इस तस्वीर पर कलिक करें | तस्वीर आपको यहीं पर बड़े आकार में तुरंत दिखाई देगी)

प्रश्न : गुंज झाझारिया जी ने पूछा है कि इसे अपने ब्लॉग पर स्थापित कैसे किया जाए ?

उत्तर : सबसे पहले तो आप अपने ब्लॉग "आइये विचारें" का स्क्रीनशाट देखें | (इस तस्वीर को बड़े प्रारूप में देखने के लिए इस तस्वीर पर कलिक करें)| अब जानें कि इसे अपने ब्लॉग पर स्थापित करना कितना आसान है ?
प्राय: नए ब्लॉगर अपनी पोस्ट लिखने के लिए कंपोज मोड का इस्तेमाल करते हैं | आप भी शायद अपनी पोस्ट कंपोज मोड में लिखती हैं | अब जानिये इसका हल | जितने टेक्स्ट का आपने स्क्रीन शाट देखा है मैं आपको उदाहरण के लिए उस टेक्स्ट का कोड उपलब्ध करवा रहा हूँ | आपने सिर्फ इस टेक्स्ट को कापी करके Compose Mode पर कलिक न करके Edit HTML पर कलिक करना है व वहाँ पर इस कापी किये कोड को पेस्ट करने के बाद Privew पर कलिक करके देखना है | आपको अपनी पोस्ट का वो भाग जो आपने Edit HTML मोड में पेस्ट किया था उतना भाग जैसा कि मैंने बताया है वैसा ही दिखेगा | फिर भी कोई मुश्किल पेश आए तो बताने का कष्ट जरूर करें | आपको निम्न कोड कापी करके Edit HTML मोड में पेस्ट करना है |

<p class="kesri"> <green>अक्सर देखा और महसूस किया है कि, जिंदगी को हम जैसी दिशा दे देते हैं! वैसी ही राह पकड़ लेती है! कभी कभी तो ये अपने हाथ की कठपुतली लगती है, अगले ही पल में लगता है कि इसका रिमोट ऊपर वाले के हाथ में हैं! लेकिन ऊपर वाले के हाथ में कैसे? ये हज़म नहीं होता! हाँ, आपके आस-पास रहने वाले लोगो का प्रभाव होता है! अभी पल्लवी जी का भी एक इसी से मिलता जुलता लेख आया था-जिसमे उन्होंने उल्लेख किया था "कुछ तो लोग कहेंगे"! तो अक्सर उनके कहने और करने का प्रभाव हमारे जीवन पर अवश्य पड़ता है! </green> </p>

<style type="text/css"> .kesri { width:560px; margin-bottom:10px; margin-top:10px; display:block; clear:both; border:5px solid #f60; position:relative; padding:10px 10px 5px; text-align: justify; } .kesri green { color:blue; display:block; text-indent:0px; padding-top:5px; letter-spacing:1px; text-align:justify; font: 17px Georgia, "Times New Roman", Times, serif; background-color: none; padding-bottom: 5px; padding-left: 10px; padding-right: 10px; border:5px solid #217F07; height: auto; width: 527px; background-position: 0px 0px; margin-right: 1px; margin-left: 1px; margin-bottom: 5px; } </style>

कहानी की दुनियां ब्लॉग में भी यही प्रक्रिया दोहराएँ |

स्वपन का स्वर्ग ब्लॉग में आपको इस कोड में कुछ तबदीली करनी पड़ेगी | उसके लिए जहाँ पर width:560; लिखा हैं वहाँ पर आप 465 करना है व दूसरी जगह जहाँ पर width:527; लिखा है वहाँ पर आप 527 की जगह 432> लिखें|

कंपोज मोड Edit HTML मोड के अंतर को समझने के लिए इस लिंक पर कलिक करें|

क्या आपको ये आई-मैजिक अंदाज़ पसंद आया ? यदि हां !!! तो अपने विचारों से अवगत कराएं |


"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं !!!!!!!!!!

एक टिप्पणी भेजें

9 टिप्पणियाँ

  1. Thoda tidious lagta hai par rochak lag raha hai.....will try definitely..

    जवाब देंहटाएं
  2. उबाने वाला या थकाने वाला कार्य तो बिलकुल भी नहीं है | आपने सिर्फ उपरोक्त कोड का कापी करके पेस्ट भर करना है | आप चाहें तो जिस पोस्ट पर इसका प्रयोग करना चाहें वहाँ पर भी इसे पेस्ट किया जा सकता है | कोई जरूरी नही किसी विजेट के इस्तेमाल करने की |

    जवाब देंहटाएं
  3. sir maine try kiya lekin nahi kar payi...ek baar fir se samjhayege to accha lagega

    जवाब देंहटाएं
  4. sir maine try kiya lekin nahi kar payi...ek baar fir se samjhayege to accha lagega

    जवाब देंहटाएं
  5. मेरे ख्याल से ये तीनो ब्लॉग (आइये विचारें, कहानी की दुनिया, स्वप्न का स्वर्ग)आपके हैं |

    टिप्स हिंदी में

    जवाब देंहटाएं
  6. कमाल की जानकारी.

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |