Subscribe Us

header ads

Team Viewer सोफ्वेयर की सहायता से किसी भी दूसरे कंप्यूटर के डेस्कटॉप को अपने कंप्यूटर पर खोलें

     आज का लेख उन नए ब्लॉगरस के लिए या उनके लिए जो किसी भी कोड का अपने ब्लॉग पर इस्तेमाल करना चाहते हैं | लेकिन ! प्रयोग करने में किसी प्रकार की दिक्कत का साहमना करते हैं तो वो ब्लॉगर उस पोस्ट लिखने वाले से दोबारा से उस कोड को इस्तेमाल करने के बारे में पूछते हैं | कई बार समझाने के बाद भी उनको ये लगता है कि कहीं न कहीं कुछ रह गया है उसे समझने में | आज की पोस्ट उन्हीं की दिक्कतों को ध्यान में रख कर लिखी जा रही है | वैसे तो जिस सोफ्टवेयर के प्रयोग के बारे में मैं बताने जा रहा हूँ उस सोफ्टवेयर पर पहले से पोस्ट लिखी जा चुकी हैं | लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि इस विषय पर फिर से विस्तार से लिखा जाना जरूरी है व इस का प्रचार भी किया जाना जरूरी है | अभी बहुत से ब्लॉगर इस साफ्टवेयर की खूबिओं के बारे में नहीं जानते |

आप निम्न तस्वीर में Team Viewer का स्क्रीनशाट देख सकते हैं :-


     अब जानते हैं इस सोफ्टवेयर के बारे में | क्या खासियत है इस सोफ्टवेयर की | इस सोफ्टवेयर की मदद से किसी भी दो कम्पूटर को आपस में शेयर किया जा सकता है | देखिए कितना आसान है ? इस की खूबिओं का मज़ा लेने के लिए इस सोफ्टवेयर का दोनों कम्पूटर में इस का इंस्टाल होना जरूरी है | इसके ताजातरीन वर्ज़न को इस लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है | ये सोफ्वेयर मात्र 3.80MB का है |

     सबसे पहले आप उपरोक्त दिए गए लिंक पर कलिक करके इस सोफ्टवेयर को डाउनलोड कर लें | साफ्टवेयर डाउनलोड होने के आपको निम्न तस्वीर के अनुसार आइकान दिखाई देगा | आप इस आइकन पर दो बार कलिक करें | जब इस आइकान पर दो बार कलिक करेंगे तो आपको दाएं हाथ की तरफ दिखाई दी तस्वीर के अनुसार स्क्रीन उभरेगी | इस स्क्रीन पर नेक्स्ट पर कलिक करें|

     इसके बाद आप पहली तस्वीर का अनुसार personel/non commercial use को सलेक्ट करने के बात नेक्स्ट पर कलिक करें | फिर दूसरी तस्वीर के अनुसार I acceptthe terms of the licence agreement और I agree that I will only use TeamViewer for non-commercial and private use
किसी भी तस्वीर को बड़े प्रारूप में देखने के लिए इस तस्वीर पर कलिक करें |
    दोनों को चैक करने के बाद नेक्स्ट बटन पर कलिक करें | इसके बाद तीसरी तस्वीर पर No(default) को सलेक्ट करने के बाद फिनिश बटन पर कलिक कर दें | चौथी तस्वीर के अनुसार आपको एक प्रोग्रेस बार दिखाई देगा इस का मतलब है की सोफ्टवेयर इंस्टाल हो रहा है | सोफ्टवेयर इंस्टाल होने के बाद पांचवीं तस्वीर के अनुसार स्क्रीन उभरेगी | इस स्क्रीन पर जहाँ पर Partner ID लिखा है वहाँ पर आप जिस कंप्यूटर को अपने कंप्यूटर पर खोलना चाहते हैं उस व्यक्ति/शख्स से उस की आई.डी. पूछकर भरने के बाद Connect to Partner बटन प्र कलिक करें | बस कुछ ही देर में आपके कंप्यूटर पर उस कंप्यूटर की स्क्रीन आपके डेस्कटॉप पर खुल जायेगी | इस तरह से आप उस कंप्यूटर पर उसी प्रकार से कोई भी काम कर सकते हैं जैसे आप अपने कम्पूटर पर काम करते हैं | इस प्रकार किसी भी कंप्यूटर की किसी भी प्रोब्लम को सोल्व किया जा सकता हैं |

    इसके इलावा इस सोफ्टवेयर की मदद से आप चैट भी कर सकते हैं | इसके लिए आप पहले मीटिंग पर कलिक करें उसके बाद Start instant meeting बटन पर कलिक करें | जब आप इस बटन पर कलिक करेंगे तो आप तुरंत आपके मानिटर के दाईं तरफ बाईं तरफ दिखाई दे रही तस्वीर का अनुसार स्क्रीन उभरेगी | आप इस पर इस बटन पर कलिक करने के बाद चैट आप्शन को आन करके चैट कर सकते हैं | इसके इलावा आप स्क्रीन शेयरिंग, फाइल शेयरिंग, विडियो कानफ्रैसिंग भी कर सकते हैं |

क्या आपको ये जानकारी अंदाज़ पसंद आई ? यदि हां !!! तो अपने विचारों से अवगत कराएं |


"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं !!!!!!!!!!

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |