Subscribe Us

header ads

उन महान बेनामी टिप्पणीकारों को शत शत नमन

उन महान बेनामी टिप्पणीकारों
को शत शत नमन

No-Comments अब बात उन बेनामी टिप्पणीकारों की
जो अपनी बेनामी टिप्पणी से ब्लॉग लिखने वालों के दिलों दिमाग को विचलित करते हैं |

व अपनी टिप्पणी के माध्यम से ये सलाह दे डालते है कि आपको तो लिखना ही नहीं आता | आपको अपना ब्लॉग बंद कर देना चाहिए |

ऐसा आपके साथ भी हुआ होगा | मेरे साथ भी ऐसा हुआ है |

खुद तो अपनी पहचान छुपा कर टिप्पणी करते हैं कि कहीं पकड़े न जाए व दूसरों को सलाह देना ये अपने जन्म-सिद्ध अधिकार मानते हैं |

साथ ही वे ये भी सोचते हैं कि ब्लॉग तो किसी को लिखना ही नहीं चाहिए | अब कोई इन बेनामी टिप्पणीकारों से ये पूछे के कि यदि कोई ब्लॉग लिखेगा ही नहीं तो आप क्या घास चरने जाओगे ?

अरे भाई मेरा कहने का अभिप्राय: ये है कि भैया तब आप अपनी बेनामी टिप्पणी की दुकानदारी कहाँ करोगे ?

ये तो आपके लिए मुश्किल पैदा हो जायेगी | क्योंकि जब ब्लॉग ही न रहा तो आप टिप्पणी कहाँ करोगे ? जब बेनामी टिप्पणी नहीं करोगे तो खाना कैसे हज़म होगा ? रात को नींद कैसे आएगी ? मन में बार-बार ये ख्याल आयेगे कि भैया आज तो कोई टिप्पणी ही नहीं हो पाई | आप अपने बेनामी टिप्पणीकार दोस्तों के बीच में चर्चा कैसे कर पाओगे कि आज मैंने चार या पांच टिप्पणियाँ की ? अपनी कारगुजारी का बखान अपने दोस्तों के बीच में कैसे कर पाओगे ? यदि अपनी कारगुजारी का बखान न कर पाए तो आपको अपने दोस्तों के बीच में उच्च स्थान कैसे हासिल होगा ? आपका मन बार-बार आपको कचोटेगा कि एक टिप्पणी तो होनी ही चाहिए थी | यदि आप कोई बेनामी टिप्पणी ही नहीं कर पाए तो आप का जीवन तो व्यर्थ चला जायेगा | बेनामी टिप्पणी तो आप का जन्म-सिद्ध अधिकार है | इसे आपसे कोई कैसे छीन सकता है ?

इसलिए बेनामी भैया आपको एक सलाह है कि किसी भी ब्लॉग लेखक को ये सलाह मत दो कि वो ब्लॉग बंद कर दें |

क्योंकि यदि आप ब्लॉग बंद करने की सलाह देंगे तो आप बीमार पड़ जाएंगे | आपका खुद का मन नहीं लगेगा | आपके शरीर व दिलो दिमाग में खुजली होने लगेगी कि अब क्या करें ? यदि टिप्पणी ही न कर पाए तो आपका तो मन का चैन लुट जायेगा | दिन दिन न लगेगा | रात कैसे कटेगी ? सर्दियों की राते तो वैसे भी लंबी हैं | खाया-पिया हज़म कैसे होगा ? मन को चैन कैसे आएगा ? आपकी आत्मा आपको कचोटेगी | तो भैया अपना ये कृत्य जारी रखना | इसे मत छोड़ना | यदि ये छूट गया तो आप कहीं के न रहोगे | पीड़ी दर पीड़ी ये परम्परा तो निभानी पडेगी न | अगर ये परम्परा नहीं निभा पाए तो बिरादरी में नाक न कट जायेगी | यदि बिरादरी में नाक कट गयी तो जीना दूभर हो जायेगा | अरे भाई यदि नाक है तो आप सांस ले पाएंगे | टिप्पणी कर पाएंगे | यदि नाक ही न रही तो ?

अब भाई नाक का सवाल है तो ये सब तो करना पड़ेगा | नाक को बचाने के लिए तो लोग कुछ भी कर गुजरते हैं | साहूकार से कर्ज लेते हैं | लोगो के साहमने गिडगिडाते हैं, भीख मांगते हैं कि भैया नाक का सवाल है बचा लो | सारी उम्र आपकी गुलामी करूँगा |

तो बेनामी भैया एक सलाह है आपको को बेनामी टिप्पणी करनी कभी मत छोड़ना | यदि आपने बेनामी टिप्पणी करनी छोड़ दी तो | हम जैसों का क्या होगा ? हम जैसों को विचलित कैसे करोगे ? यदि हम विचलित ही न हो पाए तो अच्छा लिखने की कोशिश कैसे करेंगे ? यदि हम अच्छा लिंख न पाए तो दोष तो आपको ही जायेगा | हम आपको बुरा भला कहेंगे कि आपने बेनामी टिप्पणीं नहीं की वर्ना हम भी अच्छा लिख सकते थे दूसरों की तरह | वैसे भी हम जैसे लोगों को आप अच्छा कहते ही कब हैं ? इसलिए ही सलाह दे रहे है कि भैया निरंतर टिप्पणी करते रहा कीजिए, ताकि आपकी दुकानदारी भी चलती रहे व हमारी भी | यदि ये दुकानदारी बंद हुई तो नुकसान आपको भी होगा व हमे भी होगा |

क्या आपको ये लेख पसंद आया ? यदि हां !!! तो टिप्पणी अवश्य दें ताकि निरंतर लिखने की चाह बनी रहे |

"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं ! Save as PDF

एक टिप्पणी भेजें

22 टिप्पणियाँ

  1. सुपर व्यंग्य ,आप तो छा गये विनीत भाई.ऐसा थप्पड़ मारा है की आवाज भी ना आने दी.

    जवाब देंहटाएं
  2. bhai tumhara blog tech. Ke vishay main hai to technology ke bare me ya koi software ke bare me post likho kyu ye sab fizul ki magajmaari kar rahe ho. Vaise bhi coment free me hi mil rahe hai na, kaun se coment ke tumhe paise dene hai. Tumse blog nahi likh jata to bandh kardo.... Ab chain se nind ayegi

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हाँ एक बात और आप जो कोई भी हैं, लेकिन आप ब्लॉग लेखक हैं, ये बात मैं दावे से कह सकता हूँ | और आप गाहे बगाहे मेरे ब्लॉग पर अपने नाम से टिप्पणी कर चुके हैं | क्योंकि यदि आप कोई ने ब्लॉग लेखक होते या बेनामी टिप्पणीकार जिस ने मेरे ब्लॉग पर पहले से टिप्पणी न की हो तो वो टिप्पणी मेरे ब्लॉग पर प्रकाशित नहीं हो सकती क्योंकि वो टिप्पणी स्पैम में चली गई होती | इसलिए आपको एक बार फिर से नमन बेनामी टिप्पणीकार बनने के लिए, ये जानते हुए भी कि आपकी टिप्पणी तुरंत प्रकाशित होगी |

      हटाएं
  3. हा हा हा...............विनीत जी आपने वास्तव मे सच कहा

    भारत मे लिबर्टी रिजर्व / liberty reserve in india

    जवाब देंहटाएं
  4. तो आखिर गढढे में पानी मर ही गया । बेनामी टिप्पणी का आप्शन बंद करके इनकी शहादत करा दीजिये । ये अपनी पहचान भूल गये हैं

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. इस बेनाम टिप्पणीकार की वेरिफिकेशन का काम चल रहा है | यदि इन की आज की टिप्पणी का आई-पी किसी भी नाम वाली टिप्पणी से मेल खा गया या ये समझे कि मैच कर गया तो इन बेनामी टिप्पणीकार का नाम आप सबके साह्मने उजागर कर दिया जायेगा, माय सबूत के साथ | इस सबंधी जो भी तथ्य जुटाएं जाएँगे वो को काटना इनके लिए मुश्किल ही नहीं असंभव होगा | मेरा ये दावा पूर्ण रूप से तथ्यों पर आधारित होगा |

      हटाएं
  5. बढ़िया लेख .... ब्लॉग को बेनामी की टिप्पणियों से कैसे बचाया जाए या जो आपने कहा है कि बेनामी का पता किया जा सकता है उसकी तकनीकी भी बताइये कभी ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बेनामी टिप्पणी से कैसे बचें ? का उत्तर आप निम्न लिंक पर पढ़ सकती हैं |

      बेनामी टिप्पणी से कैसे बचें ?

      हटाएं
  6. अरे साहब जब बे -नामी खाता और लुगाई हो सकती है तो टिपण्णी क्यों नहीं .आओ भैया बे-नामी ,बीबी बे - -नामी इधर भी आओ ,बिन टिपण्णी सब सुन .

    Home » Great Commentators , बेनामी टिप्पणीकार » उन महान बेनामी टिप्पणीकारों को शत शत नमन
    उन महान बेनामी टिप्पणीकारों को शत शत नमन


    VANEET NAGPALशनिवार, नवम्बर 03, 2012 11 COMMENTS

    जवाब देंहटाएं
  7. अरे साहब जब बे -नामी खाता और लुगाई हो सकती है तो टिपण्णी क्यों नहीं .आओ भैया बे-नामी ,बीबी बे - -नामी इधर भी आओ ,बिन टिपण्णी सब सुन .

    Home » Great Commentators , बेनामी टिप्पणीकार » उन महान बेनामी टिप्पणीकारों को शत शत नमन
    उन महान बेनामी टिप्पणीकारों को शत शत नमन

    आओ भैया बहना बे -नामी मुन्नी को थोड़ा और बदनाम होने दो .

    जवाब देंहटाएं
  8. अरे साहब जब बे -नामी खाता और लुगाई हो सकती है तो टिपण्णी क्यों नहीं .आओ भैया बे-नामी ,बीबी बे - -नामी इधर भी आओ ,बिन टिपण्णी सब सुन .

    Home » Great Commentators , बेनामी टिप्पणीकार » उन महान बेनामी टिप्पणीकारों को शत शत नमन
    उन महान बेनामी टिप्पणीकारों को शत शत नमन

    आओ भैया बहना बे -नामी मुन्नी को थोड़ा और बदनाम होने दो .
    मुन्नी पहलवान हुई डार्लिंग तेरे लिए .
    कुछ मेहरबानी इधर भी हो जाए .
    लासवेगास की तुझको चल सैर करा दूँ ,
    सच मच की एक भोगावती ,तुझको दिखा दूं .

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत सुन्दर और सटीक व्यंग्य...

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत बढ़िया व्यंग्य आखिर फिर बेनामी का कमेन्ट आ ही गया ये तो वो बात हो गई तुमने पुकारा और हम चले आये

    जवाब देंहटाएं
  11. निम्न कोड में इस पोस्ट पर की गई बेनामी टिप्पणी करने वाले भैया का आई-पी | इस वो छोटा आइ-पी है | असली आई-पी थोडा यतन करने पर गूगल से प्राप्त किया जा सकता है | निम्न कोड में जो हिस्सा बोल्ड करके दिखाया गया है इसी बेनामी का आई-पी है | अब आप सब की क्या राय है कि आगे क्या किया जाए |
    Delivered-To: mycityjalalabad@gmail.com
    Received: by 10.194.94.36 with SMTP id cz4csp682761wjb;
    Sat, 3 Nov 2012 04:45:55 -0700 (PDT)
    Return-Path: <38gOVUA8LD9cGHK7IER-5HFF7GM4EH997K.5HFFR5BMRC3E3E34369F3BE.5HF@blogger.bounces.google.com>
    Received-SPF: pass (google.com: domain of 38gOVUA8LD9cGHK7IER-5HFF7GM4EH997K.5HFFR5BMRC3E3E34369F3BE.5HF@blogger.bounces.google.com designates 10.236.42.39 as permitted sender) client-ip=10.236.42.39
    Authentication-Results: mr.google.com; spf=pass (google.com: domain of 38gOVUA8LD9cGHK7IER-5HFF7GM4EH997K.5HFFR5BMRC3E3E34369F3BE.5HF@blogger.bounces.google.com designates 10.236.42.39 as permitted sender) smtp.mail=38gOVUA8LD9cGHK7IER-5HFF7GM4EH997K.5HFFR5BMRC3E3E34369F3BE.5HF@blogger.bounces.google.com; dkim=pass header.i=38gOVUA8LD9cGHK7IER-5HFF7GM4EH997K.5HFFR5BMRC3E3E34369F3BE.5HF@blogger.bounces.google.com
    Received: from mr.google.com ([10.236.42.39])
    by 10.236.42.39 with SMTP id i27mr3552060yhb.50.1351943154759 (num_hops = 1);

    Sat, 03 Nov 2012 04:45:54 -0700 (PDT)
    DKIM-Signature: v=1; a=rsa-sha256; c=relaxed/relaxed;
    d=blogger.com; s=20120806;
    h=mime-version:x-bloggermail:message-id:date:subject:from:to
    :content-type;
    bh=vAU/FvbhCaSYS2a7AQEifSuSjJBWP45/x1shWQiTVoc=;

    जवाब देंहटाएं
  12. bhai main koi blog nahi likhta.mera naam raj hai aur me gujarat se hu. maine to ye post padhke mazak me comment ki thi. Muje nahi pata tha ki aap log comment ko itna seriously lete ho. Maine mere papa ke mobile no se comment ki thi. Apne ye ip add diya hai to muje janna hai koi iss ko missuse kar ke koi mobile hack ya balance to nahi uda dega na

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. [co="red"]तकनीक का मजाक उड़ा कर वहीं पर प्रशन पूछते हैं, गोया आपनी पहचान छुपा कर |[/co]

      हटाएं
  13. Bhai vaise to me kabhi koi naamvali ya bina naamvali comment karta hi nahi. par pata nahi uss din aap ki post padh ke ye jante hue bhi ki ye galat hai pata nahi par aisa karne ka man hua , kai baar aisa hota hai ki jaise ki kahi likha hota hai ki yaha se phool todna mana hai vahi se phool todne ka man karta hai ya phir jaha photo khichne ki mania ho vhaha photo khichne ka man karta hai . aapne jo bhi post me likha tha ki bina naam vale logo ki kasi comment aati hai maine bhi bina soche comment kardi. Muje laga ki ye sari comment aap ke mail box main aati hogi aur aap ki post padh kar aisi bina naam vali aisi bahot si comment aayegi aur aap sari delete kar doge par jab maine comment type kiya to vo sidhe blog pe aa gaya maine ussi waqt delete karna chaha par comment kaise delete karte hai muje kuch samaj nahi aaya. Par kahete hai ki jo hota hai achchhe ke liye hota hai isse muje ek baat sikhne ko mili jo zindgi bhar yaad rahegi ki jiss cheej ke mare me pata na ho ya jankari na ho usse masti mazak nahi karna chahiye kyu ki auro ka to kuch nahi jata apna hi mazak ban jata hai. Vaise bhai aap ka dil dukhane ka irada nahi nahi tha aap ko bura laga ho to sorry. Khair ye sab to chalta rahega Happy Diwali & keep it up Bro.
    Aur bura mat manna bhai kyuki ye bhi benami comment hi kar raha hu kyuki ek baar to sab ke samne budhdhi ka pradarshan kar chuka hu ab mere ID se comment kar ke aur logo ke samne Mazak nahi banna .
    Waise bhi Bura Lage to “ Bura na mano Deewali hai ……………………. “
    - RAJ From GUJARAT

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |