Subscribe Us

header ads

गूगल पेज रैंकिंग में कौन कहाँ पर .............

आज मन में विचार आया कि कुछ ब्लॉग की पेज रैंकिंग चैक की जाएं कि कौन से ब्लॉग को पेज रैंकिंग में कौन सा नंबर मिल रहा है | लेकिन काफी ब्लॉग को चैक करने के बाद पाया कि हिंदी के बहुत से ब्लॉग पेज रैंकिंग में काफी पिछड़े हुए हैं | कुछ गिन-चुने ब्लॉग ही 3 या 4 पाइंट ही हासिल कर पायें हैं | ज्यादातर ब्लॉग 2 पाइंट ही हासिल कर पायें हैं | नीचे कुछ ब्लॉग की पेज रैंकिंग को चैक किया गया वो निम्न प्रकार है | इससे ये साबित होता है कि हम हिंदी में लिखते तो हैं लेकिन ये देखने की कोशिश नहीं करते के हमारे लिखे को कितना पढा जा रहा है या हम अपने विचार ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचा रहे हैं | क्योंकि यदि हम कुछ लिखते हैं तो वो गूगल के सर्च इंजन में उस विषय को ढूँढा ही नहीं जा रहा या हम अपने द्वारा चुने विषय को दूसरों तक सही ढंग से पहुंचा नहीं पा रहे | जो आप लिखते हैं वो दूसरों तक पहुंचना जरूरी है | इस विषय पर विचार होना चाहिए |

Sr.No.ब्लॉगर का चित्र ब्लॉगर का नाम ब्लॉग नेम गूगल पेज रैंक
1. मयंक भारद्वाज कंप्यूटर दुनिया 2
2. रतन सिंह शेखावत ज्ञान दर्पण 2
3. रविरतलामी रचनाकार 3
4. चर्चा मंच 2
5. नवीन प्रकाश तकनीक हिंदी में 2
6. बी.एस. पाबला जिंदगी के मेले 2
7. ताऊ डाट इन 2
8. श्यामल सुमन मनोरमा 2
9. रविरतलामी छींटे और बौछारें 4
10. आशीष खण्डेलवाल हिंदी ब्लॉग टिप्स 3
11. shikha varshney स्पंदन 2
12. समीर लाल उड़न तश्तरी 3
13. तीसरा खंभा 3
14. वन्दना जिंदगी : एक खामोश सफर 2
15. हमारी वाणी 3
16. रश्मि प्रभा मेरी भावनायें... 2
17. Vinay Prajapati तकनीक दृष्टा 2
18. रश्मी रविजा मन का पाखी 2
19. जनपक्ष 2
20. अल्पना व्योम के पार 2
21. पंकज सुबीर सुबीर संवाद सेवा 2
22. डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक (उच्चारण) उच्चारण 2
23. नुक्कड़ 2
24. Anupama Tripathi anupama's sukrity 2
25. प्रवीण पाण्डेय न दैन्यं न पलायनम् 3
26. सदा 2
27. दिगम्बर नासवा स्वप्न मेरे... 2

क्या आपको ये आई-मैजिक अंदाज़ पसंद आया ? यदि हां !!! तो अपने विचारों से अवगत कराएं |

"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं ! Save as PDF

एक टिप्पणी भेजें

27 टिप्पणियाँ

  1. bahut acchi ranking hai. kripya aap mujhe ye btaye ki blogger ranking kaise dekhi jati hai.agle post ke liye meri hardik shubhkamnaye.MY BLOG :- http://gyaan-sansaar.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. शुक्रिया हर्षवर्धन जी | आप इस लिंक पर जाकर पेज रैंकिंग चैक कर सकते हैं

      हटाएं
  2. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  3. हमारा कार्य ब्लाह लिखने का है यह देखने का नही की कोई इसे पढ रहा है या नही आपकी पोस्टय लाभदायक है पर यह लिखना की हिन्दी के लिखने का दम्भ भरना यह उचित नही है आशा है आप मेरा यह कमेन्ट अन्यथा नही लेगे। हमे सिर्फ लिखना है फल की ईच्छा नही करनी है

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. विनोद सैनी जी आप का कहना सही नहीं है | यदि आप अच्छा लिखते है तो आपका लेखन ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचना चाहिए | इस पोस्ट को प्रकाशित करने का मकसद भी यही है कि आप अच्छा लिखते हैं तो ये आम आदमी की पहुँच में होना चाहिए | आम आदमी तक पहुँच बनाने के लिए कुछ तरीके अपनी पोस्ट को अलग अलग सर्च इंजन में जगह बनाने के लिए अपनाने पड़ते है | उन का इस्तेमाल करना चाहिए |

      हटाएं
    2. हम आपकी बातो से सहमत है पर आम आदमी की पहुच तक ब्‍लाग कैसे पहुचाये ये तो बताये सर

      हटाएं
    3. इस विषय पर पहले भी कई ब्लॉग पर लिखा जा चुका है | फिर भी कोशिश करूँगा कि इस विषय पर उन सभो ब्लॉग से जानकारी एकत्र कर कर के आप सब के साहमने रख सकूं |

      हटाएं

  4. लिखना रविकर काम है, ब्लॉग लिंक-लिक्खाड़ |
    काव्यमयी हैं टिप्पणी, करूँ पोस्ट कुल ताड़ |
    करूँ पोस्ट कुल ताड़, कुंडली रचूँ मनोहर |
    लिंक सहित दूँ छाप, महज मिनटों के अन्दर |
    करूँ टिप्पणी जाय, किन्तु उनका ना दिखना |
    उत्साह घटाए सत्य, मगर जारी है लिखना ||

    dineshkidillagi.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. रविकर फैजाबादी जी आपका ब्लॉग पर स्वागत है |
      [co="crimsonred"]लिखना रखना है जारी, रूकना नहीं | यदि आपका लिखा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे तो लिखने का उत्साह बढ़ता है | और ज्यादा लोगों तक पहुँच बनाने के लिए प्रयास तो करने ही चाहिए | यदि ऐसा न होता तो शायद आज गूगल भी इस तरह से बादशाह न बन सकता |
      [/co]

      हटाएं
    2. एक पाइंट तो आप भी हासिल कर चुकें हैं | निम्न तस्वीर में देखें |
      [im]http://1.bp.blogspot.com/-JdtX6KFbFfg/UDiOLxLnRqI/AAAAAAAADf8/ED7FRDrlz6o/s1600/Ravikar_Faijabaadi.png[/im]

      हटाएं
  5. बढ़िया जानकारी !
    ये बढे कैसे ? इस पर भी जानकारी दीजिए कभी |

    जवाब देंहटाएं
  6. पेज रेंक कम होना चाहिए या ज्यादा पहले तो इस पर प्रकाश डालें.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. [co="crimsongreen"]जितना पेज रैंक ज्यादा होगा आपके ब्लॉग की पापुलैरिटी उतनी ही ज्यादा होगी, यानि कि उतने ही ज्यादा पाठक सर्च इंजन के मार्फ़त या अन्य स्त्रोत से आपके ब्लॉग पर विजिट करते है |[/co]

      हटाएं
    2. आप इस लिंक पर जाकर पेज रैंक चैक कर सकती हैं |

      [im]"http://1.bp.blogspot.com/-6pHIDtFZihQ/UDi2HdqZ0NI/AAAAAAAADgo/09jOyq99RSA/s1600/alpna_verma_page_raink.png[/im]

      हटाएं
    3. थोड़ा इज़ाफा कर दूँ... Page rank का सीधा सम्बंध बैकलिंक, ओरिजनल कंटेंट इत्यादि से है न कि पृष्ठ के दिन में अधिक बार देखे जाने से। :)

      हटाएं
  7. नागपाल जी, गूगल पेज रैकिंग का फंडा मुझे तो आज तक समझ में नहीं आया। मैं आपको उदाहरण देता हूं। तस्‍लीम और साइंस ब्‍लॉगर्स असोसिएशन ब्‍लॉग वर्ष 2009 से फरवरी 2011 तक गूगल पर स्‍थापित समस्‍त हिन्‍दी ब्‍लॉगों में सर्वोच्‍च एलेक्‍सा रैंकिंग बनाए रहे (देखें उदाहरण 01 एवं 02 )। अभी भी इन दोनों ब्‍लॉगों पर प्रतिदिन सर्च इंजन से 300 से 600 तक विजिटर आते हैं, अच्‍छी एलेक्‍सा रैकिंग है, नियमित पोस्‍टें प्रकाशित होती हैं, ईमेल सब्‍सक्रिप्‍शन, गूगल फॉलोअर और फेसबुक के द्वारा लाइक करने वाले पाठकों की संख्‍या लगभग 1500 है। इसके बावजूद इन दोनों ब्‍लॉगों की गूगज पेज रैकिंग सिर्फ दो है। जबकि ऐसे बहुत से ब्‍लॉगों की गूगल रैंक 4 है, जिनपर न तो नियमित पोस्‍टें प्रकाशित होती हैं और न ही जिनकी कोई खास एलेक्‍सा रैंकिंग है। ऐसा क्‍यों ?
    अगर आपको इस प्रश्‍न का उत्‍तर सूझे तो अवश्‍य बताइएगा।

    ............
    सभी ब्‍लॉगर्स आ तहज़ीब नगरी में स्‍वागत है...

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. मेरे ब्लॉग के रोजाना १००० से १२०० पेज देखे जाते हैं |
      [im]http://2.bp.blogspot.com/-kimPRS87XeY/UDi5X02MQBI/AAAAAAAADhU/ucEOBZpCGaQ/s1600/tips-hindii-mein.png[/im]

      एलेक्सा का अपना फंडा है | एलेक्सा उन ब्लॉगस की रैंकिंग दिखाता है जिन्होंने एलेक्सा का विजेट अपने ब्लॉग पर लगा रखा है | मेरे ख्याल से गूगल आपके ब्लॉग के किस पेज को कितना ज्यादा सर्च इंजन से देखा गया है उस पर अपनी रैंकिंग देता है | अब दोनों बातों में फर्क है | सर्च इंजन से यदि कोई पाठक आपके ब्लॉग पर पहुँचता है तो वो आपके ब्लॉग पर लिखे गए कुछ खास शब्दों को ढूंढते हुए पहुँचता है | जबकि एलेक्सा प्रति कलिक के हिसाब से अपनी रैंकिंग प्रकट करता है |

      हटाएं
    2. अब निम्न तस्वीर में एलेक्सा रैंक देखें |
      [im]http://4.bp.blogspot.com/-VJ7SP1-TL7M/UDrnBX7CSWI/AAAAAAAADj8/w36jyB_HstY/s1600/alexa%2Brank%2B27-08-2012.png[/im]
      एलेक्सा ने अब तक [co="red"]टिप्स हिंदी में [/co]ब्लॉग को अब तक 1,070,380 रैंक दिया है | इसके साथ ही साईट लिंक सिर्फ 57 हैं | अब आप निम्न तस्वीर देखें | मैंने अपने ब्लॉग के साईट फीड को गूगल पर सब मिट किया हुआ है | इस को सब मिट किये अभी तक एक साल भी नहीं हुआ है लेकिन 14258 लिंक हो चुके हैं |
      [im]http://2.bp.blogspot.com/-4MAVf8bt7Zc/UDrmqhLTndI/AAAAAAAADjw/MAPyDo-yzzo/s1600/Site_link.png[/im]
      इस से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि गूगल व एलेक्सा के रैंक में इतना फर्क क्यों हैं | 14258 लिंक के बाद भी मेरे ब्लॉग को सिर्फ एक पाइंट पेज रैंक मिल रहा है |

      हटाएं
    3. Page rank का सीधा सम्बंध बैकलिंक, ओरिजनल कंटेंट इत्यादि से है न कि पृष्ठ के दिन में अधिक बार देखे जाने से। :)

      हटाएं
  8. आपके दिये विधी से मैने भी चेक किया। मेरा भी रैंक दो ही बता रहा है।....

    Web Page URL: http://devendra-bechainaatma.blogspot.in/
    The Page Rank:
    2/10
    (the page rank value is 2 from 10 possible points)
    ...धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  9. पेज रैंक चेक करने की बढ़िया जानकारी

    जवाब देंहटाएं
  10. पेज रैंक चेक करने की बढ़िया जानकारी शेयर की है आपने

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |