Subscribe Us

header ads

अपने ब्लॉग पर चैट बाक्स की स्थापना कैसे करें ?

जैसा की इस पोस्ट के टाईटल से स्पष्ट है कि आप अपने ब्लॉग पर चैट बॉक्स कैसे लगाएं | इस प्रकार के चैट बॉक्स को आप मेरे ब्लॉग के साईडबार में लगा देख सकते है | आप निम्न तस्वीर में देख सकते हैं कि ये किस प्रकार से नज़र आता है |


अब कुछ व्यक्तियों के में मन ये सवाल होगा कि इस चैट बॉक्स का फायदा क्या ? अब ये बात भी सोचने वाली है कि यदि किसी भी स्क्रिप्ट का फायदा ही न हो तो उसे अपने ब्लॉग पर प्रयोग क्यों किया जाए |
इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि यदि आप किसी भी ब्लॉगर से आनलाईन बात करना कहते हैं तो आप को अन्य विकल्प का सहारा लेना पड़ता है | या तो आप अपने मित्र को ई-मेल से सूचित करते हैं, या उन्हें कहते है कि यदि आप मुझसे आनलाईन बात करना चाहते हैं तो कृपया याहू मेसेंजर पर या गूगल टाक पर, या किसी अन्य विकल्प के बारे में सन्देश दे कर उस विकल्प पर जाकर उनसे आनलाईन संवाद कायम करने को कहते हैं | तो उसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ही मैंने इसे अपने ब्लॉग पर आजमाया है | यदि आपको भी लगता है कि ये विकल्प आपके ब्लॉग पर होना चाहिए तो आप भी इस विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं | इस चैट बॉक्स का कोड निम्न बाक्स में दिया गया है |



आप उपरोक्त तस्वीर में देख सकते हैं कि जहाँ पर "type here to send a message" लिखा हुआ नज़र आ रहा है वहाँ पर आपने मेसेज लिखना है | लेकिन आपको अपना मेसेज यहाँ पर डिस्प्ले करने के लिए आप इस चैट बॉक्स में लाग इन करना होगा | जैसे कि आप पहले ही गूगल टाक या याहू मैसेंज़र आदि पर करते हैं | जब इस पर लोग इन करना चाहते होंगे तो आप निम्न में से अफ्ली तस्वीर को देखिये | सबसे अंत में दो आप्शन दिखाई दे रहीं हैं | पहिली आप्शन है यदि आपने विधिवत यहाँ पर अपना लाग इन खाता नहीं बनाया है तो आप यहाँ पर साइन अप पर अपना खाता बना लें | ये जरूरी भी है |

यदि आप ने पहले से इस पर अपना खाता बना रखा है तो आप दूसरी आप्शन "लाग इन" पर अपना यूज़र नेम व पासवर्ड भरें व लाग इन कर लें | बस आप चैट के लिए तैयार हैं | मेसेज बाक्स में अपना मेसेज लिखे (इंग्लिश या रोमन भाषा में) व एंटर दबाएँ | आपका मेसेज निम्न तस्वीर में दिखाई दे रही तस्वीर के अनुसार उपरोक्त बाक्स में दिखाई देगा |

तो देर किस बात की अपने ब्लॉग पर इसे लगाइए व चैट का मज़ा अपने ब्लॉग पर ही लीजिए | कहीं और जाने की जरूरत क्या है |

नोट :इस चैट बॉक्स पर मेरा कोई मालिकाना हक नहीं है | ये लेख आपकी जानकारी के लिए एक से ज्यादा लोगो के मध्य आपके अपने ब्लॉग पर रहते हुए उनसे संवाद स्थापित करने के लिए प्रस्तुत किया गया है |

नोट :यदि आप किसी और विषय पर ज्ञानवर्धक लेख पूरी जानकारी के साथ इस ब्लॉग पर देखना चाहते है तो आप अपने सुझाव मुझे प्रेषित करें | आपके सुझावों को यथायोग्य सम्मान देते हुए उस विषय पर लेख को प्रस्तुत करने की पूरी कोशिश की जायेगी |

ई-मेल
मी
यदि आपने इस लेख को पसंद किया है कृपया इस ब्लॉग के प्रशंसक भी बनिए !!

"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं !!!!!!!!!!

एक टिप्पणी भेजें

8 टिप्पणियाँ

  1. विनीत नागपाल जी!
    आज चर्चा मंच पर आपका कमेंट देखा!
    अब कोड सही कर दिया है!
    ध्यान दिलाने के लिए आभार!
    आप देखकर बताइए कि अब सही हो गया है या नहीं!
    --
    आप अपने टिप्पणीबाक्स से वर्ड-वेरीफिकेशन भी हटा दीजिए!
    इससे कमेंट करने में असुविधा होती है!

    जवाब देंहटाएं
  2. आपसे पहले संगीत स्वरूप जी ने भी वर्ड वैरिफिकेशन हटाने का अनुरोध किया था | आप सब की असुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ड वैरिफिकेशन के विकल्प को हटाया जा रहा है |

    जवाब देंहटाएं
  3. यशवंत जी आपका इस ब्लॉग पर स्वागत हैं |

    जवाब देंहटाएं
  4. Your website is not showing up correctly in my browser.

    जवाब देंहटाएं
  5. I didn't know which browser are to be used from you. But I think you should used latest browser Mozila Firefox 9.0.1 and I hope you enjoying this blog on new browser. Link

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत खूब विनित जी मै इसकी तलाश मे काफ़ी दिनो से था.......धन्यवाद


    भारत मे लिबर्टी रिजर्व / liberty reserve in india

    जवाब देंहटाएं
  7. विनीत जी, अपने ब्लॉग पर आपकी टिप्पणी देखकर अच्छा लगा। आप मेरा मोबाइल नंबर मांगने वालों को मेरा ई मेल पता दे सकते हैं। मैं मोबाइल हमेशा साथ नहीं रखती।
    kalpanasramani@gmail.com

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |