Subscribe Us

header ads

एडोब फोटोशाप : सिर्फ तीन लेयर में ग्लास टेक्स्ट कैसे बनाएँ

मैंने कई लेख "ग्लास फ़ोटोशॉप प्रभाव" पर इन्टरनेट पर देखे हैं जो की काफी लंबे व समझने में कठिन हैं | आज मैं आपको बहुत ही आसान से समझ में आने वाले "Glass Text Effect" के बारे में बताऊंगा | जो की बहुत ही आसान है |
ये टेक्स्ट इफेक्ट सिर्फ तीन लेयर में है | इस प्रभाव को आप निम्न तस्वीर में देख सकते हैं :-

नोट : किसी भी तस्वीर को इसी पेज पर बड़े प्रारूप में देखने के लिए उस तस्वीर पर माउस ले जायें | तस्वीर आपको बड़े प्रारूप में दिखाई देगी |

तो आप तैयार है ये इफैक्ट सीखने के लिए
पहला स्टेप :
सबसे पहले बाएं हाथ के ऊपरी कोने में दिखायी दे रहे फ़ाइल पर कलिक करें > फिर न्यू पर पर कलिक करें (इस कमांड को आप CTRL+N दबा कर भी नई फ़ाइल खोल सकते हैं) इस प्रकार करने से बाईं तरफ दिखाई दे रही तस्वीर अनुसार डाइलाग बाक्स खुलेगा | आप इसमें इस तस्वीर के अनुसार ही वैल्यू भरें |

दूसरा स्टेप :
अब आप कोई भी तस्वीर बैकग्राउंड के लिए सेलेक्ट करें | आप बाएं तरफ दिखाई दे रही तस्वीर देख सकते हैं मैंने इस तस्वीर को बैकग्राउंड के लिए प्रयोग किया है |

तीसरा स्टेप :
अब आप टेक्स्ट टूल सेलेक्ट करें व अपनी पसंद का फाँट सेलेक्ट करें (कोशिश करें की फॉण्ट बोल्ड हो) मैं "Kruti Dev 710" फोंट सेलेक्ट किया है | आप बाएं हाथ में दिखाई दे रही तस्वीर में फॉण्ट सेलेक्टशन की आप्शन देख सकते हैं |

चौथा स्टेप :
टेक्स्ट टूल व फाँट सेलेक्ट करने के बाद आप अपना नाम या अपनी पसंद का टेक्स्ट लिखें, जैसे की मैंने अपना नाम लिखा है | आप बाएं हाथ की तरफ दिखाई दे रही तस्वीर में देख सकते हैं |

पांचवां स्टेप :
जब आप अपना नाम या अपनी पसंद का टेक्स्ट लिख लें तो आप पाएंगे की एक नयी लेयर अपने आप बन गई है | लेयर आप्शन को देखने के लिए "F7" कीज़ दबाएँ | लेयर वाली आप्शन नज़र आने लगेगी | आप बाईं तरफ की तस्वीर में इसे देख सकते हैं |

छटा स्टेप :
अब आप इस लेयर आप्शन में जहाँ पर टेक्स्ट लिखा नज़र आ रहा है उस पर "Right Click" करें | आप ने जिस टेक्स्ट पर कलिक करना है उसे बाएं हाथ की तरफ दिखाई दे रही तस्वीर में देख सकते हैं | इसे रेड ऐरो से दिखाया गया है | राईट कलिक करने के बाद "Blending Option" पर कलिक करें | कलिक कहाँ पर करना है इसे आप निम्न तस्वीर में देख सकते हैं |


अब आप ओके पर कलिक करें | अब लेयर पेनल निम्न तस्वीर के अनुसार दिखाई देगा :-

बाईं तरफ तस्वीर में दिखायी दे रहे फिल बाक्स को 100% को 0% कर दें (इसे बाईं तरफ दिखाई दे रही तस्वीर में रेड ऐरो से दिखाया गया है) जब आप फिल बाक्स को 0% करेंगे तो आपको टेक्स्ट निम्न तस्वीर के अनुसार लिखा नज़र आयेगा |


पहिली तस्वीर

दूसरी तस्वीर
सातवाँ स्टेप :
अब आप दोबारा इस टेक्स्ट लेयर पर राईट कलिक करें व "Rasterize Type" पर कलिक करें | कलिक कहाँ पर करना है इसे आप उपरोक्त से दूसरी तस्वीर में देख सकते हैं | जब आप "Rasterize Type" पर कलिक करेंगे तो निम्न आप्शन उभरेगी :-
अब आप "Rasterize Thumblnail layer" कंट्रोल कीज़ (CTRL+Click) को दबा कर इस टेक्स्ट लेयर पर माउस से एक बार कलिक करें | जब ऐसा करेंगे आप द्वारा लिखे गए टेक्स्ट के इर्द-गिर्द एक डोटेड रेखा घूमती सी नज़र आने लगेगी इस आप निम्न तस्वीर में देख सकता हैं

आठवाँ स्टेप :
अब आप एडिट पर कलिक करें (Edit >Stroke > Width > OK) उसके बाद स्ट्रोक पर व उसके बाद विड्थ पर कलिक कें व इसमें अपनी मनपसंद वैल्यू भरें व ओके पर कलिक करदें | ऐसा करने का बाद आपको टेक्स्ट निम्न तस्वीर अनुसार दिखाई देगा अब आप डिलीट बटन को एक बार प्रैस करें

नवम स्टेप :
अब आप लेयर आप्शन पर टेक्स्ट पर राईट कलिक करके "Blending Option" पर कलिक करें | बाएं तरफ दिखाई दे रही तस्वीर अनुसार आप्शन उभरेगी
इस आप्शन में आप सबसे पहले "Beval and Emboss" पर कलिक करें फिर "Style" में "Outer Beval" को चुने | साईज आप्शन में "10" वैल्यू भरें, सोफ्टन आप्शन में "5" वैल्यू भरें | व "Gloss Contours" में तस्वीर के अनुसार आप्शन चुने | इसके बाद "Highlight Mode:" में "Linear Light" आप्शन का चुनाव करने के बाद ओके बतात पर कलिक करें | व इसके बाद "CTRL+D" को प्रैस करें | आप द्वारा ऐसा करने पर निम्न तस्वीर अनुसार खूबसूरत ग्लास टेक्स्ट इफेक्ट दिखाई देगा |
फोटोशाप टिप्स

यदि आपको ये लेख पसंद आये तो कृपया टिप्पणी जरूर करें | (किसी भी मुश्किल दरवेश होने पर आप मुझसे संपर्क करें)

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

  1. आपकी कोशिश ठीक है. अगर आप येही एक विडियो के ज़रिये बताते तो और आसानी के साथ समझ में आता.

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |