Subscribe Us

header ads

अपने ब्लॉग पर Threaded Comments की सुविधा कैसे आन करें ?

अपने ब्लॉग पर Threaded Comments की सुविधा कैसे आन करें ?

ब्लॉगर ने हाल ही में threaded commenting की सुविधा शुरू की है | अब प्रयोगकर्ता या ब्लॉग लेखक किसी भी टिप्पणी पर के उत्तर में अपनी टिप्पणी कर सकता है प्रत्युतर में की गई टिप्पणी पर लेखक भी उस टिप्पणी का उत्तर दे सकता है | पहले ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं थी | यदि आप किसी भी टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया देना चाहते तो एक टिप्पणी करते थे व वः टिप्पणी सबसे अंत में प्रकाशित होती थी | अब ब्लॉगर ने इसे सरल बनाते हुए किसी भी टिप्पणी पर दिए गए उत्तर को उसी टिप्पणी पर ही दिखने की व्यवस्था की है | आप इसका एक उदाहरण उपर की तस्वीर में देख सकते हैं | वैसे तो इस विषय पर बहुत से लेख लिखे जा चुके हैं | जो ब्लॉगर ब्लॉग के टेम्पलेट का प्रयोग करते हैं उनके लिए इस प्रकार की व्यवस्था को एक्टिवेट करना बड़ा ही आसान है | लेकिन उन ब्लॉगर के लिए काफी मुश्किल है जिन्होंने ने अपने ब्लॉग में टेम्पलेट की आउटलुक को किसी अन्य टेम्पलेट से बदल लिया है | उन ब्लोग्स पर ये सुविधा एक्टिवेट नहीं हो रही | मेरे खुद के ब्लॉग पर ऐसा हुआ है, क्योंकि मैंने भी अपने ब्लॉग को नई लुक पहले से ही दे दी थी | काफी माथापच्ची करने के बाद इसे लगाने में सफलता प्राप्त कर ही ली | अब इस हल आपके लिए प्रस्तुत है :-

जो ब्लॉगर ब्लॉग के टेम्पलेट का ही इस्तेमाल कर रहे है वो इसे निम्न तरीके से एक्टिवेट कर सकते हैं :-

स्टेप एक : अपने ब्लॉग पर लाग-इन करें | ब्लॉग के नए इंटरफेस पर जाएँ | निम्न चित्र अनुसार सेटिंग पर कलिक करें |


स्टेप दो : जब सेटिंग पर कलिक करेंगे तो निम्न चित्र अनुसार नया पेज खुलेगा | चित्र अनुसार स्टेप का पालन करें |


स्टेप तीन : निम्न चित्र अनुसार विकल्प का चयन करें |


यदि आपने उपरोक्त तीन चरणों का सफलतापूर्वक पालन कर लिया तो आपके ब्लॉग पर ये आप्शन निम्न चित्र अनुसार आन दिखाई देगी |



नोट : जिन ब्लॉगर ने नई आउटलुक को अपना लिया है वो अपने ब्लॉग पर इस आप्शन को कैसे एक्टिवेट करें, का विस्तार से अगली पोस्ट में बताने की कोशिश की जायेगी|

क्या आपको ये आई-मैजिक अंदाज़ पसंद आया ? यदि हां !!! तो अपने विचारों से अवगत कराएं |


"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं !!!!!!!!!!

एक टिप्पणी भेजें

12 टिप्पणियाँ

  1. अगले लेख का इन्तजार रहेगा|

    जवाब देंहटाएं
  2. उत्तर
    1. 11 अप्रैल 2012 को यह लेख सुबह के 9.00 बजे पब्लिश होगा |

      हटाएं
    2. बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार है 11 अप्रैल 2012 का.

      हटाएं
    3. [im]http://4.bp.blogspot.com/-IfUBZE07Dyo/Tp-Hz5czVpI/AAAAAAAAB-Q/RmOXwKf6u8Y/s1600/top_batan_tips_hindi_mein.png[/im]

      हटाएं
  3. [co="red"]अब आप इस ब्लॉग पर आपनी टिप्पणी के साथ कोई भी तस्वीर भी पोस्ट कर सकते हैं |[/co]
    [im]http://www.googlepluscircle.com/wp-content/uploads/2011/07/google-plus.png[/im]

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. [co="orange"]अब आप इस ब्लॉग पर अपनी टिप्पणी के साथ टेक्स्ट को किसी भी रंग में पोस्ट कर सकते हैं |[/orange]

      हटाएं
    2. [co="green"]अब आप इस ब्लॉग पर अपनी टिप्पणी[/co] [co="red"]के साथ टेक्स्ट को किसी भी रंग में पोस्ट कर सकते हैं |[/co]

      हटाएं
    3. [co="red"]क्या कहा :[/co][co="goldenorange"]यकीं नहीं होता |[/co]

      हटाएं
    4. [im]http://4.bp.blogspot.com/_rKG-ziTSNUQ/SuYZsf3BaDI/AAAAAAAAAB4/tuaaTFu9IwY/s1600/Blogger+3d.png[/im]

      हटाएं

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |