Subscribe Us

header ads

HTML mode में आप अपने टेक्स्ट के साईज व रंग को बदलने के लिए कोड कैसे लिखें ?

HTML mode में आप अपने टेक्स्ट के साईज व रंग को बदलने के लिए कोड कैसे लिखें ?

आपको निम्नलिखित कोड ये लेखन एडिट मोड में करना है :-
उदाहरण :-
यदि आप अपनी पोस्ट की किसी भी पंक्ति को रंगीन लिखना चाहते हैं तो निम्न अनुसार लिखें :-

<font color=red>ये पंक्ति लाल रंग में है </font>

जब आप उपरोक्त अनुसार कोड लिखेंगे तो आपको अपनी पंक्ति प्रीव्यू में निम्न अनुसार दिखाई देगी |
ये पंक्ति लाल रंग में है

इसके इलावा यदि आप अपनी पोस्ट में किसी भी पंक्ति में कुछ शब्दों को बड़े साइज में दिखाना चाहते हैं तो निम्न अनुसार कोड का प्रयोग करेंगे :-

<font size=20>इस फॉण्ट का साइज 20pt है </font>

इस प्रकार का कोड लिखने से आपकी पोस्ट में वो पंक्ति 20pt के फॉण्ट में दिखाई देगी |

इस फॉण्ट का साइज 20pt है

अब आप यदि उपरोक्त दोनों कमांड को मिक्स यानि के मिलाकर लिखना चाहें तो ऐसा भी किया जा सकता है | इसके लिए निम्न अनुसार कोड लिखेंगे :-

<font color=green><font size=20>ये पंक्ति हरे रंग में है </font></font>

अब उपरोक्त कोड कोड का उदाहरण निम्न अनुसार देखें :-

ये पंक्ति हरे रंगे में है

इसी प्रकार आप अपनी पोस्ट में किसी पंक्ति को बोल्ड दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए निम्न कोड का इस्तेमाल किया जाता है :-

<b>बोल्ड </b>

<font color=orange><font size=20><b>ये पंक्ति नारंगी रंग में है </b></font></font>

ये पंक्ति नारंगी रंग में है

इस प्रकार आप निम्न टैग से अपने टेक्स्ट को अपने अनुसार लिख सकते हैं :- <b>बोल्ड </b>
बोल्ड

<u>अंडरलाइन </u>
अंडरलाइन

<i>इटालिक </i>
इटालिक

<font size=20>फाँट साइज </font>
फाँट साइज

<font color=orange>फॉण्ट कलर </font>
फॉण्ट कलर

<small>स्माल टेक्स्ट</small>
स्माल टेक्स्ट

<big>बड़ा टेक्स्ट</big>
बड़ा टेक्स्ट

क्या आपको ये आई-मैजिक अंदाज़ पसंद आया ? यदि हां !!! तो अपने विचारों से अवगत कराएं |


"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं !!!!!!!!!!

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |