Subscribe Us

header ads

यू-टयूब के गाने को अपने ब्लॉग पर लगाने का अब तक का सबसे आसान तरीका सिर्फ "टिप्स हिंदी में" ब्लॉग पर

इस पोस्ट का टाइटल देख कर चौंक गए !

   जी हाँ ! ये सच है खासकर नए ब्लॉगर के लिए तो सचमुच ही ये आश्चर्यजनक होगा परन्तु पुराने ब्लॉगर के लिए भी ज्यादा न हो तो थोड़ा सा तो आश्चर्यजनक होगा | जिनको यकीन न हो वो इस कोड को नीचे दिखाई दे रही तस्वीर में देख सकते हैं |

आप नीचे दिखाई दे रही दोनों तस्वीर को ध्यान से देखें |




   यू-टयूब की साईट पर ये दोनों लिंक आपको नीले रंग से सेलेक्ट किये हुए दिखाई दे रहे हैं | जब भी आप कोई गाना, गज़ल यू-टयूब पर सर्च करते हैं तो आपको लिंक बार पर आपको इस दो तरह से लिंक दिखाई देता है | आप ने उपरोक्त तस्वीरों में देखा कि एक छोटा सा कोड जिसे सेलेक्ट किया गया है | बस आपको यही कोड ही अपने ब्लॉग पर यू-टयूब का गाना या गज़ल लगाने के लिए चाहिए | शेष काम नीचे यू-टयूब का लिंक बनाने वाल टूल करेगा |

     आप इस छोटे से कापी किये गए कोड को जहाँ पर यू-टयूब के लिंक बनाने के लिए छोटा सा कोड यहाँ पर लिखें लिखा है वहाँ पर भरें | उससे अगले खाने में चौड़ाई व उससे अगले खाने में ऊंचाई को तय करें | अब इसके बाद यू-टयूब का लिंक बनाएँ बटन पर कलिक करें | निम्न बाक्स में यू-टयूब के उस गाने को अपने ब्लॉग पर प्रयोग करने का लिंक तैयार है | इस कोड को कापी करें व अपने ब्लॉग पर जहाँ पर चाहें प्रयोग करें | इस टूल की मदद से तैयार गज़ल सम्राट जगजीत सिंह जी की ये गज़ल वो कागज की कश्ती वो बारिश का पानी को नीचे लगा हुआ देख सकते हैं | वैसे आपको ये भी बता दूं कि मुझे ये गज़ल बेहद पसंद है |

यू-टयूब के लिंक बनाने के लिए छोटा सा कोड यहाँ पर लिखें
Width
अपनी पसंद की चौड़ाई लिखें
Height
अपनी पसंद की ऊंचाई लिखें




इस बाक्स में आपका यू-टयूब एमेबड कोड का लिंक तैयार है |
इस लिंक को कापी कर के आप अपने ब्लॉग में बिना किसी डर के
यू-टयूब पर अपलोड किसी भी गाने को अपने ब्लॉग पर प्रयोग करें

अब इस उपरोक्त यू-टयूब लिंक मेकर से लिंक बनाइये व आराम से अपने ब्लॉग पर प्रयुक्त कीजिए | हैपी ब्लॉगगिंग !!!!

ई-मेल मी
यदि आप इस लेख को पसंद करते हैं तो अपने बहुमूल्य विचारों से भी अवगत कराएं !!!!!

"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं !!!!!!!!!!

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |