मैंने अपनी पिछली पोस्ट में एक ब्लॉग के पूरे पेज का स्क्रीन शाट लगाया था | वो पेज तक़रीबन 94.97 (height) इंच लंबा था | यकीन नहीं हो रहा क्या ? आप इस का एक उदाहरण दाईं तरफ दिखाई दे रही तस्वीर में लिए गए स्क्रीन शाट का एडोब फोटोशाप में खोले गए इस स्क्रीनशाट के नाप को देख सकते हैं } किसी भी तस्वीर को बड़े प्रारूप में देखने के लिए इस पर कलिक करें |
आप चाहें तो इससे भी बड़े पेज का स्क्रीनशाट ले सकते हैं वो भी सिर्फ एक कलिक से | अभी तक इस तरह के स्क्रीनशाट के लिए हम सभी पुरानी तकनीक का ही इस्तेमाल करते थे वो ये कि की-बोर्ड पर उपलब्ध प्रिंट स्क्रीन बटन से | प्रिंट स्क्रीन बटन को कलिक किया व इसे किसी भी इमेज एडिटर में जाकर पेस्ट कर दिया |
मेरे पिछले लेख में माननीय रतन सिंह शेखावत जी ने इस विषय में जानने की इच्छा जाहिर की कि इस तरह के स्क्रीनशाट कैसे लिए जाते हैं | उनकी जानकारी व उनके के सुझाव के कारण ही इस की जानकारी एक लेख के ज़रिये आपके साहमने पेश है |
ये कमाल है एक छोटे से प्लगइन का जिसका नाम है "Screenshot Pimp 6.0" नीचे के तस्वीर में इसका अवलोकन कर सकते हैं |
आईये जाने इस की एक और झलक निम्न तस्वीर में कि ये और क्या क्या कर सकता है | आप खुद ही देखें |
आइये अब जाने इसे इंस्टाल कैसे करते हैं | यदि आप मोज़िला फायर फोक्स का इस्तेमाल करते हैं तो आप ये प्रक्रिया अपनाएं | मैं इसे मोज़िला फायरफोक्स वर्ज़न 7.0.1 पर इस्तेमाल कर रहा हूँ |
सबसे पहले आप Tools पर फिर Add-ons पर फिर दाईं तरफ ऊपरी कोने में सर्च बार में screenshot लिख कर एंटर दबाएँ | इस प्रक्रिया को आप निम्न तस्वीर में देख सकते हैं :-
आप चाहें तो इस टूलबार से विडियो भी डाउनलोड कर सकते हैं | आप कोई भी विडियो खोलें | जब विडियो वाली साईट खुलेगी तो ये बटन सक्रीय हो जायेगा | आप इस बटन पर कलिक करके उस विडियो को डाउनलोड कर सकते हैं | आप इस का एक नमूना निम्न तस्वीर में देख सकते हैं | तो इस छोटे से प्लगइन को इंस्टाल करें व लुत्फ़ उठाएं | हैपी ब्लॉगगिंग !!!!!

मी |
![]() ![]() |
यह भी नई जानकारी मिली | वर्ना हम तो वही पुराना तरीका आजमा रहे थे|
जवाब देंहटाएंपर मेरा मूल प्रश्न था की स्क्रीन शोट जो आपने पिछली पोस्ट में लगा रखा था उस पर क्लिक करने पर उसी विंडो में बड़ी साइज़ में खुल रहा था वो कैसे लगाया जाय ?
किस भी पोस्ट के प्रकाशन के बाद ही किसी मित्र के बहुमूल्य कमेन्ट्स मिल जाएं तो उस लेख को प्रस्तुत करने का मनोरथ पूरा हो जाता है | दिल से धन्यवाद | आप इस लिंक पर उस से सम्बंधित जानकारी पा सकते हैं | यदि आप jquery.min.js का 1.3.2 वर्ज़न पहले से प्रयोग कर रहे है तो इस जावा स्क्रिप्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है | क्योंकि आप जिस गेटअप का टेम्पलेट प्रयोग कर रहे हैं | मेरे ख्याल से उस टेम्पलेट के बैकएंड में पहले से इस स्क्रिप्ट का इस्तेमाल हो रहा होगा | फिर भी आप चैक कर लें |
जवाब देंहटाएं