Subscribe Us

header ads

Binder - eZine Style-Adobe Phoshop CS-5 Pluggin

जानिये "Binder-eZine Style" एडोब फोटोशॉप के इस छोटे परन्तु कमाल के प्लगइन के बारे में
आपने इस तस्वीर कि तरह बहुत बार इस स्पाईरल बाइन्डिंग में कुछ पेजों को एक बुक के आकार में सजते देखा होगा | लेकिन इस प्रकार की तसवीरें बनाई कैसे जाती हैं | कुछ प्रोफेशनल को छोड़ कर सब का उत्तर ना में होगा |

आइये हम आप को बताते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है | इसे एडोब फोटोशॉप में एक छोटे से प्लगइन कि सहायता से बड़ी ही आसानी से बनाया जा सकता है | इस प्लगइन का नाम "Binder-EZine Style" जी हाँ इस प्लगइन कि सहायता से इस को बड़ी ही आसानी से अंजाम दिया जा सकता है |

नोट : इस तस्वीर को बड़े प्रारूप में देखने के लिए इस तस्वीर पर कलिक करें |

सब से पहले ये जान लें कि ये प्लगइन एडोब फोटोशाप सी.एस-5 में में काम करता है | इस प्लगइन को आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं |



(MediaFire से डाउनलोड कैसे करें) के बारे में जानने के लिए इस लिंक पर कलिक करें |

अब आप एडोब फोटोशाप सी.एस-5 को रन करें | एडोब फोटोशाप सी.एस-5 "ALT+F9" कीज़ को एक साथ दबाएँ | आपको निम्नलिखित अनुसार पहिली तस्वीर के अनुसार एक्शन विंडो लोड होगी :-

अब आप जैसे कि दूसरी तस्वीर में रेड ऐरो से इंगित किया गया है उस छोटे से ऐरो पर कलिक करें | ऐसा करने पर के सफेद रंग कि पट्टी दिखाई देगी उस पर लोड ऐक्शन पर कलिक करें | आप उपरोक्त तीसरे नम्बर पर दिखाई दे रही तस्वीर में देख सकते हैं | जब आप लोड ऐक्शन पर कलिक करेंगे तो लोड नाम का एक डायलाग बाक्स खुलेगा |

आप निम्न से पहिली तस्वीर में देख सकते हैं | वहां से आप इस प्लगइन का रास्ता (path) दें (मतलब कि इस प्लगइन को आपने अपने कम्पूटर में जहाँ भी रखा है वो जगह) व लोड बटन पर कलिक कर दें | ऐसा करने आप के ऐक्शन विंडो में यह प्लगइन लोड हो जायेगा, आप इसे नीचे से दूसरी तस्वीर में देख सकते हैं | अब आप जहाँ पर "Binder eZine Style" लिखा है उस के बाएं हाथ कि तरफ दिखाई दे रहे छोटे से ऐरो पर कलिक करें जब आप इस ऐरो पर कलिक करेंगे तो निम्न तीसरी तस्वीर के अनुसार step-1 व Step-2 लिंक दिखाई देगा |


आप Step-1 पर कलिक करें व उसके बाद इसी एक्शन विंडो के नीचे कि तरफ स्थित प्ले बटन पर कलिक करें | जब आप प्ले बटन पर कलिक करेंगे तो ये प्लगइन काम करना शुरू करेगा | थोड़े से समय में पहिला स्टेप पूरा होने के बाद निम्न से पहिली तस्वीर के अनुसार एक "PSD File" बनेगी | आप यहाँ पर "eZine Binder" की जगह आप अपना टाइटल रखें | कवर कि जगह आप अपने मनपसंद टेक्स्ट को लिखें (चाहें तो लेखक का नाम) | जहाँ पर "Make sure text does not go beyond this guide" का मतलब है कि आपका टेक्स्ट इस नीले हलके रंग कि दिखाई दे रही लाइन से आपका टेक्स्ट का कोई भी हिस्सा बाहर ना जाये | नीचे के टेक्स्ट आप अपनी पसंद का टेक्स्ट लिखें व एक्शन विंडो में दिखाई दे रहे स्टेप-2 पर कलिक करके प्ले बटन पर कलिक कर दे व आराम से बैठ जायें कुछ समय पश्चात आपकी स्पईरल बुक तैयार हो जायेगी | आप निम्न से दूसरी तस्वीर में देख सकते हैं | है ना मजेदार प्लगइन और प्रयोग करने में कितना आसान ?
hand_imageयदि आपको ये लेख पसंद आये तो कृपया टिप्पणी जरूर करें |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ