Subscribe Us

header ads

what is SQL

What is SQL?

आप सोच रहे होंगे कि इस तरह के लेखमाला को शुरू करने की क्या जरूरत है जबकि पहले से ही इस विषय पर ढेरों वेबसाईट मोजूद हैं तो इस का जवाब है कि बेशक इस विषय पर ढेरों वेबसाईट मोजूद हों लेकिन हिंदी में ज्ञान देने वाली वेबसाईट शायद इक्का-दुक्का ही मोजूद हों | इस भाषा को हिंदी में समझने के लिए ही इस तरह की लेखमाला शुरू की जा रही है ताकि हिंदी में इस भाषा के स्वरूप को जाना जा सके | कोशिश कहाँ तक सफल होती है ये तो लेख पढने वाले सुधि पाठक ही बता पाएंगे | SQL का प्रयोग डाटाबेस तक पहुँचने के लिए एक मानक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है | आज के दौर में SQL का प्रयोग बहुतायत में किया जा रहा है | उदाहरण के लिए जो लोग ऑनलाइन आवदेन करते हैं वो शायद ये नहीं जानते कि जब वो आवेदन करते वक्त जो सूचना उस आनलाइन आवेदन में भरते हैं वो कहाँ पर जा कर सुरक्षित होती है | तो आपको यही बताने की कोशिश की जा रही है कि आपकी वो सूचना SQL डाटाबेस में सुरक्षित होती है व सूचना सुरक्षित करने के पश्चात् उस सूचना को देखने के लिए जिस भाषा का प्रयोग किया जाता है उसे SQL यानि कि Structured Query Language कहा जाता है | SQL आप इसका उपयोग जिस डाटाबेस के साथ कर सकते हैं वो MySQL, SQL Server, Access, Oracle, Sybase, DB2, PHP, and other database इस भाषा के साथ आप डाटाबेस से डाटा को ढूँढने लिए अपने मनमुताबिक कमांड का प्रयोग कर सकते हैं पर इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि कमांड किस तरह से दी जाये |

SQL के साथ क्या कुछ किया जा सकता है ?

आप अपनी किसी भी प्रकार की सूचना किसी भी डाटाबेस से ढूंढ सकते हैं |
आप अपने मन में उठते प्रशनों को इस के डेटाबेस में से पा सकते हैं |
आप इस से डेटाबेस में रिकार्ड सम्मलित कर सकते हैं |
आप इस से डेटाबेस में रिकार्ड अपडेट कर सकते हैं |
आप इस से डेटाबेस में रिकार्ड डिलीट कर सकते हैं |
आप इस से नये डेटाबेसका निर्माण कर सकते हैं |
आप इस से डेटाबेस में नये टेबल का निर्माण कर सकते हैं |
आप डेटाबेस में स्टोर किये गये किसी भी टेबल से अपने मन मुताबिक सूचना देख सकते हैं |

इस विषय पर दी गयी जानकारी को परखने के लिए आप इसी पेज पर ही निम्न "Run SQL" बटन पर क्लिक करके देख सकते हैं |

SQL Statement:

आप इस SQL स्टेटमैंट को एडिट करने के बाद Run SQL बटन पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट देख सकते हैं
"Run SQL" बटन पर क्लिक करने पर SQL स्टेटमैंट निमन दिखाई देगी
डेटाबेस इसी पेज पर निर्मित हो जायेगा |
"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं ! Save as PDF

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

  1. click kane par Method Not Allowed
    Error 405 likha aya

    जवाब देंहटाएं
  2. हाँ जावा स्क्रिप्ट में दिक्कत है। इस दिक्कत का हल निकलने के बाद ही अगले लेख लिखे जायेंगे। आप इसे गूगल क्रोम में चला कर देखें वहां पर ये स्क्रिप्ट काम कर रही है।

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |