Subscribe Us

header ads

how to use Color Halftone Filter in Adobe Photoshop

कलर हाफटोन प्लगइन का प्रयोग एडोब फोटोशाप में कैसे करें

आपने बहुत बार बहुत सी तस्वीरों को निम्न से दूसरी तस्वीर के अनुसार देखा होगा, और आप सोचते होंगे कि ऐसे तस्वीर कैसे बनाई जाती है |
यह सब होता है एडोब फोटोशोप के एक छोटे से "कलर हाफ़टोन प्लगइन" से |

कलर हाफ़टोन फ़िल्टर एडोब फोटोशोप की डिफाल्ट लोकेशन "C:\Program Files\Adobe\Photoshop 7.0\Plug-Ins\Filters" में स्थित होता है | कलर हाफ़टोन फ़िल्टर इस तस्वीर के अनुसार दिखाई देता है
फोटोग्राफर के लिए तो यह चुटकियों का काम होता है, परन्तु आम व्यक्ति के लिए नहीं | आप भी ऐसा कर सकते है | बहुत ही आसान है इस प्रकार की तस्वीर निर्मित करना| तरीका मैं आपको बताऊंगा |

सबसे पहले आप "C:\Program Files\Adobe\Photoshop 7.0\Plug-Ins\Filters" इस पाथ पर जाकर कलर हाफटोन फिल्टर पर डबल कलिक करें | जब आप इस फिल्टर पर कलिक करेंगे तो ये फिल्टर आपके कम्प्यूटर में इंस्टाल किये गए एडोब फोटोशाप को रन करेगा | जब एडोब फोटोशाप ओपन हो जाये आप कोई भी ब्राइडल तस्वीर इसमें खोलें | जैसे कि आप उपरोक्त दिखाई गई पहिली तस्वीर को देख सकते हैं | जब तस्वीर एडोब फोटोशाप में खुल जाये तब आप अपने की-बोर्ड से शिफ्ट+कंट्रोल+U (SHIFT+ctrl+U) को एक साथ दबाएँ | इस प्रकार करने से आपकी तस्वीर ब्लैक एंड व्हाईट रूप में बदल जायेगी | आप निम्न तस्वीर में देख सकते हैं |

अब आप बाएं हाथ की तरफ दिखाई दे रहे टूल बॉक्स से हिस्ट्री ब्रश टूल का चुनाव करें व इस तस्वीर के बिलकुल ऊपर दायीं तरफ के कोने में दिखाई दे रहे चौकोर बाक्स पर कलिक करें | जब ऐसा करेंगे तो निम्न तस्वीर अनुसार आपको तस्वीर एडोब फोटोशाप में इस प्रकार दिखाई देगी |
अब आप इस तस्वीर पर CTRL+Space bar दोनों को इकठा दबा कर माउस से लेफ्ट कलिक करें | तस्वीर बड़ी हो जायेगी | एक बार फिर लिफ्ट कलिक करें, तस्वीर और बड़ी हो जायेगी | अब आप द्वारा सलेक्ट किये गए हिस्ट्री ब्रश से ब्राइडल तस्वीर के साडी वाले हिस्से पर धीरे माउस का लेफ्ट बटन दबा कर ड्रैग करें आपको रंग बदलता दिखाई देगा | इस प्रकार आप जिस हिस्से को चाहें उस पर इस टूल को घुमाएं | ऐसा करने से तस्वीर उपरोक्त दिखाई दे रही तस्वीर के अनुसार आपकी तस्वीर बदल जायेगी | आप निम्न विडियो क्लिप में भी देख सकते है कि किस प्रकार इस फिल्टर का प्रयोग करना है | इस विडियो से को यु-टयूब पर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर कलिक कें |
यू-टयूब पर इस विडियो को देखें

यदि आपको ये लेख पसंद आये तो कृपया टिप्पणी जरूर करें | (किसी भी मुश्किल दरवेश होने पर आप मुझसे संपर्क करें)

एक टिप्पणी भेजें

6 टिप्पणियाँ

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |